BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 विजेताओं से संवाद, सविता ने पीएम से कहा- राष्ट्रगान का धुन बजता है तो काफी अच्छा लगता है. कोई तारीफ करें तो भटकना नहीं है-पीएम

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 विजेताओं से संवाद, सविता ने पीएम से कहा- राष्ट्रगान का धुन बजता है तो काफी अच्छा लगता है. कोई तारीफ करें तो भटकना नहीं है-पीएम
Share on FacebookShare on Twitter

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान सविता को किया गया सम्मानित

ranchi_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 विजेताओं से संवाद किया. कला संस्कृति, इनोवेशन, शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इस साल 32 बच्चों को चुना गया है. बच्चों को यह पुरस्कार नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है.

खेल के क्षेत्र में झारखंड से सविता कुमारी का चयन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों से इन विजेताओं को चुना गया है. झारखंड से सविता कुमारी का चयन खेल के क्षेत्र में किया गया है. सिल्ली की रहनेवाली सविता तीरंदाज है और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं से संवाद के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने सविता से दूसरे नंबर पर बात की. पीएम ने सविता से पूछा कि आपने कैसे मन बनाया कि आर्चरी में आगे बढ़ना है, आप बतायें ताकि देश के बच्चे जान सके कि झारखंड की बेटी कैसे पराक्रम कर रही है.

राष्ट्रगान का धुन बजता है तो काफी अच्छा लगता है-सविता

सविता ने बताया कि वो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ते हुए उसे तीरंदाजी की प्रेरणा मिली. पीएम ने कहा कि आपने देश के लिए मेडल भी लाना शुरु कर दिया है, पूरे देश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं, आगे आपका क्या लक्ष्य है कहां तक खेलना है. इस पर सविता ने कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतना चाहती है. सविता ने कहा कि जब राष्ट्रगान का धुन बजता है तो काफी अच्छा लगता है.

पीएम ने सविता ने पूछा कि आपके साथ कौन-कौन आये हैं, सविता ने बताया मम्मी और पापा. प्रधानमंत्री ने फिर पूछा आपके मम्मी पापा भी खेलते थे क्या? इस पर सविता ने बाताया कि नहीं, आर्चरी की शुरुआत उसने की है.

बाहर जाना होता है तो मम्मी-पापा को चिंता तो नहीं होती? पीएम के इस सवाल पर सविता ने कहा कि माता पिता को किसी तरह की चिंता नहीं होती वो कोच के साथ बाहर जाती हैं.

सविता को पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं से संवाद करते हुए पीएम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड की प्रतिभा पर देश को गर्व है. झारखंड की बेटियां कमाल कर रही हैं. उन्होंने सविता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लक्ष्य आपने तय किया है उसे हासिल करें.

पीएम मोदी ने कहा कि प्यारे बच्चों, आपने जो काम किया है, आपको जो पुरस्कार मिला है, वो इसलिए भी खास है कि आपने ये सब कोरोना काल में किया है. इतनी कम उम्र में आपके द्वारा किए काम हैरान करने वाले हैं. कोरोना ने निश्चित तौर पर सभी को प्रभावित किया है, लेकिन एक बात मैंने नोट की है कि देश के बच्चे, देश की भावी पीढ़ी ने इस महामारी से मुकाबला करने में बहुत भूमिका निभाई है. साबुन से 20 सेकेंड हाथ धुलना हो ये बात बच्चों ने सबसे पहले पकड़ी.

कोई तारीफ करें तो भटकना नहीं है-पीएम

पीएम मोदी बच्चों से संवाद के दौरान कहा, आपको इस सफलता की खुशी में खो नहीं जाना है. जब आप यहां से जाएंगे तो लोग आपकी खूब तारीख करेंगे, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि ये तारीफ आपके कर्म के कारण है, तारीफ में भटककर यदि आप रुक गए तो ये तारीफ आपके लिए बाधा बन सकती है.

जानिये कौन है सविता कुमारी

अक्षय प्रसाद गंझू और किरण देवी की सुपुत्री टंगटंग गांव, सोनहातू सिल्ली की रहनेेवाली हैं. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ते हुए सविता ने पहली बार 2014 में तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. 2018-19 में सविता का चयन खेलो इंडिया स्कीम में हुआ. इसी साल नई दिल्ली में पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स आर्चरी चैंपियनशिप 2018-19 में सविता को चैथा रैंक मिला. साल 2017-18 मं छत्तीसगढ़ में आयोजित 63वें स्कूल नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में ब्रांज जीतनेवाली टीम का हिस्सा थी सविता. 2018-19 में आंध्रप्रदेश में आयोजित मिनी सब जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में सविता ने टीम गोल्ड जीता. बाग्लादेश ढाका में 2018-19 साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतनेवाली टीम का सविता हिस्सा रहीं.

सविता को किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए खेल में क्षेत्र में झारखंड से चयनित सविता कुमारी को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची श्रीमती सुमन सिंह ने सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जिला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह चल रहा है और इस दौरान सविता ने जो उपलब्धि हासिल की है वो हमारे लिये गौरव की बात है. हमारा प्रयास होगा कि हर बेटी आगे बढ़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी स्वाति राठौर

Next Post

बीमार लालू ने झारखंड हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जमानत पर जल्द करें सुनवाई

Next Post
एयर एंबुलेंस से दिल्ली गये लालू यादव

बीमार लालू ने झारखंड हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जमानत पर जल्द करें सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d