मुंगेर: जिले में अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस करने और होल ब्लड ट्रांसफ्यूशन के लिए भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सदर अस्पताल मेे शीघ्र ही 6 बेड वाला डायलिसिस सेंटर बनाया जाएगा.
इसके लिए बीएमएसआईसीएल की चार सदस्यीय टीम ने आज सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया. जहां टीम द्वारा डायलिसिस सेंटर बनाने के लिए स्थलों की जांच की गई.
जिसके बाद टीम द्वारा पेइंग वार्ड के उपरी तल्ले को डायलिसिस वार्ड के लिए चयनित किया गया जहां 6 बेड वाला डायलिसिस सेंटर बनाया जाएगा.
इस संबंध मे सिविल सर्जन पुरुषोत्तम कुमार ने बताया की पेइंग वार्ड का रिनोवेशन कराने के बाद छह माह के अंदर सदर अस्पताल में 6 बेड वाला डायलिसिस सेंटर की सुविधा बहाल हो जाएगी. जिससे मरीजों को एनओ डायलिसिस कराने के लिए पटना या भागलपुर मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

