BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत
Share on FacebookShare on Twitter

सुरूर रज़ा,

रांची: सदर अस्पताल में डायल‍िसिस की सुविधा शुरू हो गई है. कोरोना संक्रमण के दौरान निजी अस्पताल बंद होने से किडनी के मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान कई निजी अस्पतालों द्वारा किडनी के मरीजों से डायलिसिस के लिए मनमाना चार्ज भी वसूला गया.

सदर अस्पताल में शुरू की गई इस व्यवस्था से बीपीएल और आयुष्मान कार्डधारकों को नि:शुल्क यह सुविधा प्रदान की जा रही है. सामान्य वर्ग के मरीजों के लिए 1206 रुपए चार्ज तय है. निजी अस्पताल में कम से कम 4000 रुपये तक डायलिसिस करने की फीस लगती है.

क्या कहते हैं मरीज

मोहम्मद बशीर का कहना है कि पहले वह मेदांता में डायलिसिस कराते थे. सदर अस्पताल में डायलिसिस केंद्र की शुरू होने के बाद अब यहीं आते हैं. उन्होंने यह बताया कि यहां का मैनेजमेंट काफी अच्छा है. अगर फीस की बात करें तो निजी अस्पताल से काफी कम रखी गई है, जिससे उन्हें काफी राहत भी मिली है.

क्या कहता है प्रबंधन

टेक्निकल इंचार्ज राजू ने कहा कि इस सुविधा से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. खासतौर से आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों के लिए सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. आम लोगों की बात करें तो उन्हें सि‍र्फ 1206 रुपए में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. फिलहाल इस डायलिसिस केंद्र में 5 मशीन और 10 बेड की व्यवस्था है.

राजू टेक्निकल इंचार्ज

बता दें कि कोरोना संक्रमण के दौरान निजी अस्पताल के बंद होने की वजह से डायलाइसिस की सुविधा भी बाधित हो चुकी थी. ऐसे में किडनी मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

सदर अस्पताल में पहले फेज में 5 बेड की शुरुआत की गई थी. जिसे आगे बढ़ाकर 20 बेड तक करने की तैयारी थी. जिस तरह से लगातार किडनी रोग बढ़ता जा रहा है, ऐसे में डायलाइसिस की सुविधा अनिवार्य हो चुका है.

इसी को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में डायलाइसिस की व्यवस्था की गई है. जहां सभी कुशल टेक्नीशियन यहां पर उपलब्ध हैं, जो मरीजों का डायलाइसिस करेंगे. कोरोना संक्रमण के बीच डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों की पहले कोरोना जांच कराया जाएगा और उसके बाद उनका डायलिसिस किया जाएगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह किया: रामेश्वर उरांव

Next Post

Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर जीता सबका दिल, जानते है उनका फिल्मी सफर

Next Post
Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर जीता सबका दिल, जानते है उनका फिल्मी सफर

Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन बनकर जीता सबका दिल, जानते है उनका फिल्मी सफर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d