BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या लॉकडाउन हो गया फेल: कांग्रेस

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
क्या लॉकडाउन हो गया फेल: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या और लॉकडाउन को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होने और लॉकडाउन चौथी बार बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है.

रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि चार लॉकडाउन पूरे होने के बावजूद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 8 हजार 380 कोरोना वायरस के मामले सामने आए. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 82 हजार 490 तक पहुंच गई.

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर कई सवाल दागे. उन्होंने कहा कि कल यानी सोमवार से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो रहा है. अब मोदी सरकार की रणनीति क्या है? क्या लॉकडाउन फेल हो गए हैं? क्या मोदी सरकार के पास कोरोना वायरस से निपटने के लिए ब्लूप्रिंट है? क्या आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए कोई योजना है?

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया था. इसके बाद 15 अप्रैल को लॉकडाउन 2.0 लागू किया गया. इसके बाद 4 मई को लॉकडाउन 3.0 लागू किया गया और फिर 18 मई को लॉकडाउन 4.0 लगाया गया. लॉकडाउन बढ़ाने का सिलसिला अब तक नहीं थमा और मोदी सरकार ने एक जून से लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर दी.

कांग्रेस पार्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार को कोरोना वायरस को नियंत्रित करने, लॉकडाउन से बाहर निकलने, अर्थव्यवस्था में फिर से जान फूंकने की योजना और आगे उठाए जाने वाले कदम के बारे में बताना चाहिए. आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय में एनएच 80 के गढ़ी बिशनपुर पुल पर दरार, आवगमन बंद

Next Post

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Next Post
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d