नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में जनसभा को संबोधित कर कहा कि दीदी की पार्टी अब कह रही है कि वे अब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इससे दो बातें साफ होती हैं, पहली ये कि दीदी ने बंगाल में अपनी पराजय स्वीकार कर ली है. दूसरी, दीदी अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश करने में जुट गई हैं.मोदी ने कहा, दीदी को उनकी पार्टी के लोग ही गलत सलाह देने में लगे हैं. दीदी ने कहा है कि भाजपा की रैली में भीड़ पैसे के लिए जुटती है. मोदी ने कहा, ये तो स्वाभिमानी लोग हैं, पूरी अंग्रेज सल्तनत भी बंगाल के लोगों को कुछ नहीं कर पाई.दीदी, ये कहकर आपने BJP या मोदी का नहीं बल्कि बंगाल की जनता का अपमान किया है.
मोदी बोले-जब अंग्रेजों ने हमारी एकता में फूट डालने की कोशिश की थी तो नेताजी सुभाष बाबू ने कहा था- भारत एक है और हर भारतीय की आशाएं, आकांक्षाएं एक जैसी हैं. जब नेताजी की इस सोच के बजाय तृणमूल कांग्रेस और ममता दीदी ‘बोहिरागोतो” की बात करती हैं.

