BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीदी किचन गरीबों के लिए साबित हो रहा वरदान

जिला प्रशासन और मुखिया की सहभागिता से जरूरतमंदों को मिल रहा जीवनदान

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
दीदी किचन गरीबों के लिए साबित हो रहा वरदान

दीदी किचन गरीबों के लिए साबित हो रहा वरदान

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन व्यवस्था प्रभावी किया गया है ताकि लोग घरों से ना निकले और देश में लगातार बढ़ते वायरस के चेन को तोड़ा जा सके. ऐसे में सरकार के इस निर्णय के बाद गरीब व जरूरतमंद परिवारों को भोजन समेत किसी भी प्रकार के समस्या ना हो उसे लेकर राज्य सरकार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सार्थक सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी है. इन्हीं योजनाओं में से एक है राज्य सरकार की किचन दीदी योजना.

Also Read This: भारतीय पूंजी बाजारों से FPI ने अप्रैल में निकाले 9,103 करोड़ रुपए

इस योजना के तहत सभी पंचायत सचिवालयों में दीदी किचन संचालित किए जा रहे हैं. पंचायत के सुदूरवर्ती इलाकों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लॉक डॉउन के वजह से किसी भी गरीब की जान भूख से ना चली जाए. सरकार की इस योजना को पंचायतों के मुखिया धरातल पर उतारने में भरपूर सहयोग दे रहे हैं. वे अपनी निगरानी में पंचायत मुख्यालयों में ना सिर्फ योजना का सफल संचालन करवा रहे हैं बल्कि पंचायत मुख्यालय समेत सभी सुदूरवर्ती इलाकों के जरूरतमंद व गरीब परिवारों तक मुफ्त भोजन कैसे पहुंचे इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जुटे हैं.

Also Read This: बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र, गर्मियों का अवकाश रद्द करने की मांग

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज प्रखंड के गोसाईडीह पंचायत के मुखिया प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह पंचायत के गरीबों के लिए संकट की इस घड़ी में न सिर्फ तारणहार साबित हो रहे हैं बल्कि उनके द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर पंचायत में किए जा रहे प्रयास वरदान साबित हो रहा है. इनके द्वारा पंचायत के सभी गांव में न सिर्फ जरूरतमंद व गरीब परिवारों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण किया जा रहा है बल्कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य से आम लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर व स्प्रे समेत अन्य जरूरत के समान का मुफ्त वितरण भी किया जा रहा है.

इतना ही नहीं मुखिया गोसाईडीह पंचायत सचिवालय में संचालित दीदी किचन का भी खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं ताकि सरकार की इस योजना को शत प्रतिशत ना सिर्फ धरातल पर उतारा जाए बल्कि मुख्यमंत्री व राज्य सरकार की योजना भी सार्थक साबित हो. मुखिया ने बताया कि सरकार के दीदी किचन योजना के तहत पंचायत सचिवालय मैं प्रतिदिन पंचायत क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक जरूरतमंद व गरीब परिवारों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार के निर्देशों के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आम लोगों से घरों में ही रहे की अपील की जा रही है.

Also Read This: रांची में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत से मचा हड़कंप

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की नारी निकेतन संस्था की मदद

Next Post

जामताड़ा में मास्क और सैनिटाइजर की नहीं होगी कमी: उपायुक्त

Next Post
जामताड़ा में मास्क और सैनिटाइजर की नहीं होगी कमी: उपायुक्त

जामताड़ा में मास्क और सैनिटाइजर की नहीं होगी कमी: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d