लातेहार: जहां न पहुंचे रेलगाड़ी वहां मुख्यमंत्री दीदी किचन पहुंच कर लॉकडाउन में लोगों की मदद में जुटा है. लातेहार के महुआडांर प्रखण्ड के सुदूर ओरसा पंचायत में बड़ी संख्या में आदिम जनजाति पीवीटीजी समुदाय के लोग रहते है.
लॉकडाउन अवधि में इन सभी को मुख्यमंत्री दीदी किचन के जरिए लगातार खाना खिलाया जा रहा है. सखी मंडल की महिलाएं अपने हौसलों के बूते लाचार एवं असहाय लोगों का सेवा कर रही है.

