BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीदी किचेन योजना व हाइवे पर दाल-भात केंद्र का संचालन जारी रहेगा: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in समाचार
दीदी किचेन योजना व हाइवे पर दाल-भात केंद्र का संचालन जारी रहेगा: रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना योद्धाओं के लिए पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के अभियान की शुरुआत

रांची: राज्य के योजना एवं वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज राजधानी रांची के बिरसा चौक पर एक संस्था द्वारा कोरोना योद्धाओं और जरूरतमंदों के लिए पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के अभियान का शुभारंभ किया.

संस्था द्वारा राजधानी रांची के बिरसा चौक पर प्रतिदिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में भी वाहन के माध्यम से घूम-घूम कर कोरोना योद्धाओं और जरूरतंद परिवारों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया जाएगा.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महत्व कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा कमल ठाकुर विशिष्ट रुप से उपस्थित थे.

रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइन के संचालक अभय सिंह के सौजन्य से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. उनके साथ समाज सेवी सचिदानंद सिंह, धमेन्द्र सिंह, ललन सिंह, पार्षद कृष्णा महतो, उपेन्द्र साहू, गीता सिंह, प्रियाशंकर, रवि शंकर, लक्ष्मण उरांव, सागर साह, रविशंकर लकड़ा, उपस्थित थे.

अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना महामारी आपातकाल में गरीबों, योद्धाओं एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना पुण्य का काम है और सभी सामर्थ्यवान लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि गरीबों के हितों का ध्यान रखें और उनके लिए हर संभव सहायता में हाथ बढ़ाएं, उन्होंने रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइंस के आयोजक अभय सिंह को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया एवं बधाई दी.

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दीदी किचेन योजना जारी रहेगी, नेशनल हाईवे पर गरीबों को भोजन कराने का मुहिम जारी रहेगा, अभी सबसे जरूरी काम लोगों का पेट भरना है, लोगों का अगर पेट भरा रहेगा तभी वह कुछ दूसरे काम सोच सकते हैं.

वित्तीय संकट से यह राज्यसभा जूझ रहा है हम केंद्र सरकार से बार-बार यह निवेदन कर रहे हैं कि हमें हमारा बकाया राशि के साथ-साथ हमारी उदारता के साथ सहयोग करें मदद करें. हमने स्पीक अप इंडिया के माध्यम से भी  दस हजार रुपये प्रत्येक गरीब परिवारों को अभिलंब दिए जाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री राम बिलास पासवान को पत्र लिखकर आने वाले 6 महीने तक राशन की व्यवस्था निशुल्क किए जाने की मांग करेंगे. संकट का अभी समय है सहयोग करना पड़ेगा.

नई फसल आने में भी अभी 6 महीने का समय है, कमाने गए लोग सब कुछ गवा कर लौटे हैं ऐसे में इनकी भोजन की व्यवस्था हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा  कि सरकार के साथ-साथ संगठन के द्वारा भी इस प्रकार गरीबों को खाद्य सामग्री एवं पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

पूरे प्रांत में इस तरह संगठन की ओर से गरीबों को भोजन कराने की व्यवस्था की गई है . उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने के लिए भी संगठन की ओर से मुकम्मल इंतिजाम किये गये हैं. प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा लगातर फोन पर, वीडियों कॉंॅफ्रेसिग के माध्यम से गरीबों के लिए किये जा रहे भोजन की व्यवस्था को मॉनिटेरिंग किया जाता है.  कमलेश ने कहा कि इस महामारी के दौर में गरीबों के प्रति सेवा हमारी प्रतिबद्धता है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूरे राज्य में संगठन की ओर से लगभग 300 किचन चलाए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन लाखों लोगों को भोजन कराया जा रहा है तो पिछले 55 दिन के लॉकडाउन के दौरान बीस लाख पैकेट खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है, अस्पतालों में संगठन की ओर से लगभग 215 पीपीटी किट उपलब्ध कराए गए हैं.

40000 मास्क, 25000 सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं, इसके अतिरिक्त मजदूरों को लाने में भी संगठन की ओर से व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता गरीबों की सेवा के मुहिम में एक अभियान के रूप में लगे हुए हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लॉकडाउन जारी रहने तक गरीबों, कोरोना योद्धाओं, जरूरतमंदों को हर संभव सहायता किए जाने का अभियान जारी रहेगा.

उन्होंने राजधानी सहित राज्य के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं सामाजिक संगठनों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है कि उन्होंने उदारता पूर्वक सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उन्नाव में ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

Next Post

Corona Latest Updates: हज़ारीबाग़ से 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7 कोरोना मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़ा हुआ 511

Next Post
Corona Latest Updates: हज़ारीबाग़ से 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7 कोरोना मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़ा हुआ 511

Corona Latest Updates: हज़ारीबाग़ से 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7 कोरोना मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़ा हुआ 511

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d