रांची : राज्य के योजना एवं वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज राजधानी रांची के बिरसा चौक पर एक संस्था के द्वारा कोरोना योद्धाओं और जरूरतमंदों के लिए पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के अभियान का शुभारंभ किया. संस्था द्वारा राजधानी रांची के बिरसा चौक पर प्रतिदिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में भी वाहन के माध्यम से घूम-घूम कर कोरोना योद्धाओं और जरूरतंद परिवारों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महत्व कमलेश ,प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा कमल ठाकुर विशिष्ट रुप से उपस्थित थे. रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइन के संचालक अभय सिंह के सौजन्य से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. उनके साथ समाज सेवी सचिदानंद सिंह, धमेन्द्र सिंह, ललन सिंह, पार्षद कृष्णा महतो, उपेन्द्र साहू, श्रीमति गीता सिंह, सुश्री प्रियाशंकर, रवि शंकर, लक्ष्मण उरांव, सागर साह, रविशंकर लकड़ा, उपस्थित थे.
अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना महामारी आपातकाल में गरीबों, योद्धाओं एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना पुण्य का काम है और सभी सामर्थ्यवान लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि गरीबों के हितों का ध्यान रखें और उनके लिए हर संभव सहायता में हाथ बढ़ाएं, उन्होंने रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइंस के आयोजक अभय सिंह को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि दीदी किचेन योजना जारी रहेगी.

