नई दिल्ली: भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताए जाने पर काफी हंगामा हो रहा है. इसी बीच हेगड़े ने कहा ‘ उन्होंने कभी भी राष्ट्रपिता के खिलाफ कुछ नहीं कहा सभी संबंधित मीडिया रिपोर्टें झूठी हैं, जिसपर बहस हो रही है. वह बात मैंने कभी नहीं कही है. यह एक अनावश्यक विवाद है. बता दें कि भाजपा आलाकमान हेगड़े के बयान से नाखुश है. उसने हेगड़े से इसे लेकर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है.
हेगड़े ने कहा,’1 फरवरी, 2020 को बेंगलुरु में दिया गया मेरा अपना बयान है और मैं इसपर कायम हूं. मैंने कभी किसी राजनीतिक दल या महात्मा गांधी या किसी और के लिए कोई संदर्भ नहीं दिया. मैं सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम को वर्गीकृत करने की कोशिश कर रहा था.’

