BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश के 736 जिलों में एक साथ वैक्सीनेशन का डाई रन

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज का दिन देश के लिए बहुत अहम है. कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़े पैमाने पर अभ्यास किया जा रहा है जो कि आगे के अभियान की दिशा तय करेगा. शुक्रवार को देश के सभी 736 जिलों में एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. इसकी सफलता के बाद किसी भी दिन टीकाकरण की तारीख तय की जाएगी. वैक्सीन लगाने के लिए सीरिज व अन्य सामान के साथ-साथ उसे लगाने, रखने और लाने-ले जाने वालों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है. को-विन प्लेटफार्म का कई बार परीक्षण हो चुका है.

को-विन से कंपनी से वैक्सीन निकलने, विभिन्न कोल्ड चेन तक पहुंचने, लाभार्थियों को लगने और उसके बाद उसके फॉलोअप की पूरी प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी. इस प्लेटफार्म पर वैक्सीन लगाने वालों को क्यूआर कोड के साथ डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा. राज्यों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन की डिलीवरी किसी भी समय शुरू की जा सकती है. वैक्सीन के भंडारण के लिए करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चार मेगा स्टोर बनाए गए हैं.

इसके अलावा राज्यों में 37 बड़े स्टोर तैयार किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि असम, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बंगाल को सीधे कंपनी से वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी. बचे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सरकारी वैक्सीन स्टोरेज से सप्लाई की जाएगी. अगले चरण में वैक्सीन की सप्लाई जिला स्तर पर तैयार स्टोरेज में की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्यों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचने के ठीक पहले इस देशव्यापी पूर्वाभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सबसे पहले PM मोदी को लगाएं वैक्सीन, फिर हम लगवाएंगे: तेजप्रताप यादव

Next Post

भारत में कमजोर पड़ा कोरोना, 96.36 प्रतिशत पहुंची रिकवरी दर

Next Post
Corona Update Jharkhand: 207 नये कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या बढ़कर हुई 4783

भारत में कमजोर पड़ा कोरोना, 96.36 प्रतिशत पहुंची रिकवरी दर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d