रांची : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जून से यात्री सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है जो सराहनीय है.
दोनों ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में भी 22 मार्च से लेकर 31 मई तक ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन नहीं होने से चालक और उनके परिजन काफी दिक्कत में आ चुके हैं.
ऑटो ई रिक्शा चालक मालिक के परिवार एवं उनके बाल बच्चों की स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है. महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने सरकार से मांग की है कि 1 जून से ऑटो रिक्शा का परिचालन करने की अनुमति प्रदान करें. अगर 1 जून से ऑटो रिक्शा का परिचालन शुरू करने का निर्णय नहीं लिया जाता है तो महासंघ के सभी पदाधिकारी साथ कल दिनांक 1 जून 2020 को सुबह 10:00 बजे ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा.
ताकि ऑटो एवं ई रिक्शा का परिचालन शुरू करवाया जा सके. प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने रांची शहर के या ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले ऑटो चालकों से आग्रह किया है कि महासंघ आपके लिए हर सुविधा के लिए सरकार से मांगते आ रही है.

