रांची: रांची सहित झारखंड में लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं. इंडियन ऑयल के मुताबिक शनिवार को कीमत में प्रति लीटर 16 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है.
इससे पहले शुक्रवार को भी डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई. आज डीजल की कीमत प्रति लीटर 77.39 रुपये हो गई हे. नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो गई है.

