BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के गंभीर और मामूली मरीजों के खून के नमूनों में दिखा अंतर: वैज्ञानिकों का दावा

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
कोरोना के गंभीर और मामूली मरीजों के खून के नमूनों में दिखा अंतर: वैज्ञानिकों का दावा
Share on FacebookShare on Twitter

लंदनः अनुसंधानकर्ताओं ने कोरोना वायरस के मरीजों के खून में ऐसे प्रोटीनों की पहचान की है, जो बीमारी की गंभीरता और तीव्रता से जुड़े हैं. यह खोज, उनकी बीमारी आगे क्या रूप लेगी, इसपर सूचना उपलब्ध कराने वाले संकेतकों की पहचान में मदद करेगी.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण के प्रति लोग अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों में कोई लक्षण विकसित नहीं होता जबकि अन्य को गंभीर बीमारी हो सकती है और वे मर भी सकते हैं.

वर्तमान अध्ययन में, अनुसंधानकर्ताओं ने ‘बायोमार्कर’ के लिए कोविड-19 मरीजों में प्लाज्मा कहे जाने वाले रक्त के घटक का आकलन किया जो बीमारी की गंभीरता और उसके क्रम विकास का अनुमान लगाने का भरोसेमंद तरीका उपलब्ध करा सकता है.

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 मरीजों के खून के नमूनों के प्लाज्मा घटक में विभिन्न प्रोटीनों के स्तर का तेजी से पता लगाने के लिए अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया.

इस तरीके का इस्तेमाल कर, उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के प्लाज्मा में विभिन्न प्रोटीन बायमार्कर की पहचान की जो उनकी बीमारी की गंभीरता से जुड़े हुए थे.

अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने 31 महिलाओं एवं पुरुषों के प्लाज्मा का आकलन किया जो गंभीरता के अलग-अलग स्तर वाले कोविड-19 के लिए इलाज करा रहे थे.

उन्होंने मरीजों के खून में 27 प्रोटीन पाए जो बीमारी की गंभीरता के हिसाब से अलग-अलग मात्रा में थे. वैज्ञानिकों के मुताबिक ये परिणाम जिंदगियां बचाने में मददगार होंगे. यह अध्ययन ‘सेल सिस्टम्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीसी ने किया गेतलसूद और रूक्का डैम का किया निरीक्षण

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू किया सेवा सत्याग्रह

Next Post
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू किया सेवा सत्याग्रह

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू किया सेवा सत्याग्रह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d