BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिशन शक्ति के अंतर्गत डीआईजी व एसएसपी ने किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
मिशन शक्ति के अंतर्गत डीआईजी व एसएसपी ने किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: मिशन शक्ति के अंतर्गत डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोडक डी राव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार खोराबार थाने व रामलीला मैदान का निरीक्षण कर मिशन शक्ति अभियान का जायजा लिया, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन से किया गया था.

यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा. आगामी अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा. हर सप्ताह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए तिथिवार थीम निर्धारित की गई है. महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से प्रदेश भर में संयुक्त रूप से इस अभियान को चलाया जाएगा.

विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों, महिला कल्याण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए है.  सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है.

शारदीय से वासंतिक नवरात्र के बीच (17 अक्तूबर से अप्रैल 2021 तक  कुल 180 दिन) तक ‘मिशन शक्ति’ अभियान का संचालन किया जाएगा.  प्रत्येक माह में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

मिशन के तहत प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचकर उन्हें महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. ‘मिशन शक्ति’ के तहत नियमित अंतराल पर विभिन्न चरणों में ‘थीम वार’ साप्ताहिक कार्यक्रम चलाए जायेंगे.

इस महीने 17 से 25 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित कार्ययोजना के आधार पर प्रत्येक दिन अलग-अलग विभागों को ‘लीड विभाग’ नामित किया गया है. लीड  विभाग को मिशन के अंतर्गत निर्धारित दिन पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों को पूरे प्रदेश में ‘ग्रैंड-इवेन्ट’ के रूप में आयोजित करना होगा.

इस महीने महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को लीड विभाग’ नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सहभागिता एवं सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट एवं महिला अपराध संबंधी कानूनों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला पर्यावरण योजना तैयार करने को लेकर उपायुक्त ने दिये दिशा-निर्देश

Next Post

सरकारी, गैरसरकारी अस्पताल के डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस होगा तैयार: डीसी

Next Post
सरकारी, गैरसरकारी अस्पताल के डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस होगा तैयार: डीसी

सरकारी, गैरसरकारी अस्पताल के डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस होगा तैयार: डीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d