BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीआईजी पंकज कंबोज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
डीआईजी पंकज कंबोज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

सभी एसडीपीओ और सर्कल इंस्पेक्टरों को महीने में एक बार थाने के निरीक्षण का दिया निर्देश

हज़ारीबाग़: हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी पंकज कंबोज ने बुधवार को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. डीआईजी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. डीआईजी के आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सार्जेंट मंसू गोप के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने डीआईजी का अभिवादन किया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण शुरू हुआ. डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के क्राइम सेक्शन, गोपनीय शाखा, एकाउंट्स सहित अन्य शाखाओं के निरीक्षण के क्रम में विस्तृत जानकारी ली. डीआईजी पंकज कंबोज ने बताया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण एक रूटीन प्रक्रिया है. जिसके तहत वह यहां निरीक्षण करने आए हैं. उन्होंने बताया सभी एसडीपीओ और सर्कल इंस्पेक्टरों को अधिनस्थ थानों का महीने में एक बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. पंकज कंबोज ने कहा केस डिस्पोजल में रामगढ़ पुलिस के द्वारा बेहतर कार्य किया गया है पर इसे और बेहतर बनाने की गुंजाइश है. डीआईजी पंकज कंबोज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संतुष्ट दिखे. इस अवसर पर रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव, पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्याशंकर सहित अन्य सर्कल इंस्पेक्टर और थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजभवन में होली मिलन समारोह

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित: बन्ना गुप्ता

Next Post
कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित: बन्ना गुप्ता

कोरोना वायरस को लेकर 102 सुरक्षित बेड को किया गया है चिन्हित: बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d