BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिजिटल शादी: 120 किमी दूर बैठे दूल्हे संग वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दुल्हन ने लिये फेरे

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
डिजिटल शादी: 120 किमी दूर बैठे दूल्हे संग वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दुल्हन ने लिये फेरे

डिजिटल शादी: 120 किमी दूर बैठे दूल्हे संग वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दुल्हन ने लिये फेरे

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: देशभर में लगे लॉकडाउन में अलग-अलग ढंग से शादियां हो रही है. यूपी के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में एक शादी डिजिटल तौर पर हुई. दुल्हन ने 120 किलोमीटर दूर बैठे दूल्हे के संग वीडियो कॉलिंग के माध्यम से फेरे लिये.

लॉक डाउन खुलने के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कर ले जाएगा. परिजनों ने भी ऑनलाइन शादी संपन्न होने पर खुशी का इजहार किया.

अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के मोहल्ला सुभाष नगर के स्वर्गीय गंगासरन की बड़ी बेटी प्रियंका की शादी दिल्ली के मलकागंज निवासी मोंटी से तय हुई थी. विवाह का मुहूर्त 26 अप्रैल को निकला था. लॉकडाउन बढ़ने की वजह से इसे 3 मई कर दिया गया. फिर भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई.  जिसकी वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए वर पक्ष के लोगों से वार्ता की गई लेकिन शुभ मुहूर्त की वजह से रविवार को ही शादी करने का फैसला लिया गया.

दूल्हे ने ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव रखा. दोनों पक्ष के लोगों ने विचार-विमर्श कर अपनी रजामंदी दे दी. पंडित को बुलाकर बेदी सजाई गई. प्रियंका को भी दुल्हन की तरह सजाया गया और वीडियो कॉल पर दूसरी ओर से दूल्हे मोंटी भी उपस्थित रहे.

पंडित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न कराया. उन्होंने वीडियो कॉल पर ही सात फेरे संपन्न कराए. फिर एक दूसरे को बधाई दी.

दुल्हन ने कहा निजी खुशियां छोड़कर देश के बारे में सोचना चाहिए.

प्रियंका ने कहा पूरा देश आज कोरोना वायरस से लड़ रहा है ऐसे में हमें भी देश का साथ देना चाहिए. अपनी निजी खुशियां छोड़कर देश के बारे में सोचना चाहिए. ऑनलाइन शादी के जरिए विवाह के बंधन में बंधी दुल्हन प्रियंका बेहद खुश थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

44 साल के कोरोना पॉजीटिव पुरुष मरीज का यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

Next Post

लॉकडाउन के दौरान आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी, घुसपैठ की फिराक में 300 आतंकवादी

Next Post
लॉकडाउन के दौरान आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी, घुसपैठ की फिराक में 300 आतंकवादी

लॉकडाउन के दौरान आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी, घुसपैठ की फिराक में 300 आतंकवादी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d