BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने बयानों को लेकर फिर विवादों के घेरे में दिग्विजय सिंह

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in Uncategorized
अपने बयानों को लेकर फिर विवादों के घेरे में दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh again in the circle of controversies about his statements

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयान के कारण फिर से विवादों में आ गए हैं. उन्होंने दुराचार के मामलों में भगवा धारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है. भाजपा ने सिंह को हिंदू व भगवा विरोधी करार दिया. वहीं दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है.

राजधानी में मंगलवार को एक संत समागम का आयोजन किया गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं. भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं. मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं. क्या यही हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा. ऐसे कृत्यों को माफ नहीं किया जा सकता.”

सिंह के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है. नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, “कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जब तक मीडिया में कुछ उल्टा-सीधा बयान न दें तो उनका दिन नहीं कटता है. यह वही लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस को 400 से 52 पर ला दिया है.”

उन्होंने कहा, “भगवा और हिंदुओं का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है. किसी भी कर्म का किसी भी रंग से कोई संबंध नहीं होता है. भगवा के सानिध्य में खड़े होकर भगवा को बदनाम करना निर्लज्जता की निशानी है. इसी मानसिकता के चलते लोकसभा में भी दिग्विजय सिंह की पराजय हुई. इनकी मानसिक ग्रन्थि ही खराब है. प्रभु इन्हें सद्बुद्धि दें.”

वहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, “हिंदू संत हमारी सनातन आस्था का प्रतीक हैं. इसीलिए उनसे उच्चतम आचरण की अपेक्षा है. अगर संत वेश में कोई भी गलत आचरण करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए. सनातन धर्म, जिसका मैं स्वयं पालन करता हूं, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुस्से में आकर मां ने की 2 साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 की मौत, कई घायल

Next Post
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 की मौत, कई घायल

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d