BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिग्विजय vs ज्योतिरादित्य विवाद से राज्य में बढ़ी गुटबाजी

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
दिग्विजय vs ज्योतिरादित्य विवाद से राज्य में बढ़ी गुटबाजी
Share on FacebookShare on Twitter

लंबे अरसे बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में लौटी कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। एक तरफ पार्टी जहां आपसी गुटबाजी और उठापटक से गुजर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह लगातार पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर जो भी आपसी आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, वह वहां के दिग्गजों की आपसी गुटबाजी का नतीजा हैं। यह सारी गुटबाजी सरकार और पार्टी में पकड़ को लेकर है।

असली संघर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच माना जा रहा है। ये खींचतान नई न होकर सालों पुरानी है। प्रदेश में एक धड़ा सिंधिया का है तो दिग्विजय और सीएम कमलनाथ एक गुट के माने जाते हैं। हाल के दिनों में दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों के जरिए ताकत की आजमाइश में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि असली मामला प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी है। जहां सिंधिया की नजरें अध्यक्ष पद पर हैं, वहीं दिग्विजय नहीं चाहते कि सिंधिया के हाथों में कमान हो। दिग्विजय के खिलाफ हाल में सरकार में दखलंदाजी का आरोप लगाने वाले वन मंत्री उमंग सिंघार सिंधिया समर्थक समझे जाते हैं।

मध्य प्रदेश में पार्टी के भीतर जारी इस उठापटक से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बेहद नाराज है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी न करने की हिदायत दी। सभी नेताओं के लिए गाइडलाइन जारी कर कहा कि कोई भी नेता बिना किसी ठोस सबूत के अपने किसी सहयोगी या साथी नेता पर आरोप नहीं लगाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच भी विवाद सतह पर आ चुके हैं। सोनिया गांधी ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी को सौंपा है। एंटनी की अध्यक्षता वाला पैनल जल्द ही सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। ऐसे में मंगलवार को ज्योतिरादित्य की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ होने वाली बैठक टलने को लेकर एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि सोनिया गांधी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। इसलिए उन्होंने अपनी ये बैठक रद्द की है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीकेएल-7 : बंगाल वॉरियर्स ने यू-मुम्बा को 3 अंकों से हराया

Next Post

ऑटो ड्राइवर पर महिला ने गंदी हरकत करने का लगाया आरोप, गिरफ्तार

Next Post
ऑटो ड्राइवर पर महिला ने गंदी हरकत करने का लगाया आरोप, गिरफ्तार

ऑटो ड्राइवर पर महिला ने गंदी हरकत करने का लगाया आरोप, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d