BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने कराई शिकायत दर्ज

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
CM शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने कराई शिकायत दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने को लेकर सीएम चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दिग्विजय सिंह का कहना है कि 16 मई को शिवराज सिंह चौहान द्वारा राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के इरादे से एक एडिटेड वीडियो को ट्वीट किया है. जिससे लोगों में गलत संदेश पहुंचा है और इससे राहुल गांधी की छवि को भी नुकसान पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह उसी क्राइम ब्रांच थाने में समर्थकों के साथ पहुंचे, जहां उनके खिलाफ दो दिन पहले एफआईआर हुई थी.

भाजपा नेताओं ने रविवार रात भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर एक बजकर पचास मिनट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है.

इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे थे कि दारू इतनी फैला दो कि पीएं और पड़े रहें. शिकायत में जिक्र किया गया कि यह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर डाला गया था.

2 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया, जिसे दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है. बता दें कि मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच सोशल मीडिया के जरिए वाद-प्रतिवाद खूब देखने को मिल रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आपने कोरोना को लेकर अब तक क्या किया?

Next Post

चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में 23 वर्षीय गुरतेज सिंह शहीद, घर पहुंची खबर, परिवार में छाया मातम

Next Post
चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में 23 वर्षीय गुरतेज सिंह शहीद, घर पहुंची खबर, परिवार में छाया मातम

चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में 23 वर्षीय गुरतेज सिंह शहीद, घर पहुंची खबर, परिवार में छाया मातम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d