BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिलीप सैकिया का बयान व्यक्तिगत परेशानी का सबब बनेगा, कांग्रेस करेगी बचाव-आलोक दूबे

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार ने 6वर्षां में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर 17.79 लाख करोड़ की वसूली-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करने की बात कही है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बीजेपी झारखंड प्रभारी का यह बयान कहीं उनके लिए व्यक्तिगत परेशानी का सबब ना बन जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा यदि उनके इस बयान पर उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है तो कांग्रेस पार्टी उनका बचाव करेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य से पहली बार झारखंड आए दिलीप सैकिया को जरूर कहीं ना कहीं यह आभास हुआ होगा कि झारखंड की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है इस कारण ही उन्होंने यह बयान दिया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप सैकिया को पार्टी प्रभारी बनाया है और उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपने का काम किया है इसलिए उन्हें सरकार के कामकाज की समीक्षा का काम छोड़कर अपने संगठन के कार्यों को दुरुस्त करना चाहिए और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से यह पूछना चाहिए कि पूरे कोरोनावायरस में वह पार्टी दफ्तर में ताला जड़कर अपने घरों में क्यों आराम फरमा रहे थे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी पार्टी नेताओं को यह भी समझाने का काम करें कि पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना छोड़ कर भाजपा नेता अगले 4 वर्षों तक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए वरना हमेशा के लिए से नकार दिये जाऐंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला शिक्षा अधीक्षक पर कार्यालय कर्मी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी, मारपीट व गाली – गलौज करने का गंभीर आरोप

Next Post

केंद्र सरकार तानाशाही रवैया छोड़े,किसानों की जायज मांग पूरी करें-तेजस्वी यादव

Next Post
केंद्र सरकार तानाशाही रवैया छोड़े,किसानों की जायज मांग पूरी करें-तेजस्वी यादव

केंद्र सरकार तानाशाही रवैया छोड़े,किसानों की जायज मांग पूरी करें-तेजस्वी यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d