रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता सहित सभी मंडलों में राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत राजभाषा संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. इसी के अंतर्गत 23 सितंबर को दक्षिण पूर्व रेलवे, मुख्यालय गार्डेनरीच, द्वारा मुख्यालय एवं सभी मंडलों के अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति में हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गयी.
इस अवसर पर मुख्यालय तथा खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर एवं रांची मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनकर जी की कालजयी कविताओं का पाठ किया तथा उनकी लिखी रचनाओं की हिंदी साहित्य में योगदान पर चर्चा की .
रांची मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), मदन मोहन पंडित ने रामधारी सिंह ’दिनकर’ जी की सुप्रसिद्ध कविता ’रश्मिरथी’ का पाठ किया एवं रचना की विशिष्टता बताई .

