रांची:- कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं टीम ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर धन्यवाद दिया. विदित हो कि डिप्लोमा बीटेक विद्यार्थियों की ऑफ लाइन परीक्षा लेने के विरोध में एन.एस.यू.आई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन किया था एवं ज्ञापन दिया था. छात्रों की मांग थी कि ऑनलाइन परीक्षा ली जाए या इंटरनल मार्क्स के आधार पे प्रमोट किया जाए. धरना प्रदर्शन के दिन कुलपति ने कहा था कि 24 मार्च को बोर्ड की बैठैक में निर्णय लिया जाएगा. 24 मार्च की शाम में बैठैक के बाद पॉजिटिव निर्णय लिया गया छात्र हिट में निर्णय लिया गया.
निर्णय आने के बाद विद्यार्थियों में खुसी की लहर आ गयी. छात्रों ने फ़ोन और मैसेज के माध्यम से प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को धन्यवाद दिया एवं बधाई दिया. इंदरजीत सिंह ने कहा कि ये छात्रों की जीत है एन.एस.यू.आई की जीत है. छात्रों के हक़ के लिए एन.एस.यू.आई 24 घंटे हाजिर है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सोशल मीडिया राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आरुषि वंदनां, टेक्निकल यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रणव सिंह, उपाध्यक्ष अमन यादव मौजूद थे.

