BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर भाम्रक खबर पोस्ट पर होगी सीधी कार्रवाई: जिशान कमर

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की प्रेसवार्ता

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
सोशल मीडिया पर भाम्रक खबर पोस्ट पर होगी सीधी कार्रवाई: जिशान कमर

सोशल मीडिया पर भाम्रक खबर पोस्ट पर होगी सीधी कार्रवाई: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: कोरोना वायरस संक्रमण एवं लाॅक डाउन पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने समाहरणालय के सभागार में प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोई भी ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करे जिससे माहौल खराब हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधित या आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी एवं जेल भेजा जाएगा.

उन्होंने बताया कि जिले में सोशल मीडिया पर नजर बनाए जाने को लेकर साइबर सेल कार्य कर रहा है जिले के सभी फेसबूक, व्हाटसएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है. उपायुक्त कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद से जिलेवासियों से अपील की है कि कोई भी ऐसी सूचना जो माहौल खराब कर सकता है. तत्काल जिले के पदाधिकारियों को सूचना दे एवं जिले में सदभावना कायम रखने में अपनी भागदारी निभाऐं. मौके पर सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कन्डुलना, एपीआरओ नेहा तिवारी मौजूद थी.

Also Read This: ताज होटल के कई कर्मचारी बिना कोरोना लक्षण के मिले ‘पॉजिटिव’

2 गए जेल, 5 पर हुआ 107

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर भांमक खबर पोस्ट किए जाने को लेकर जिले में अबतक दो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है एवं पांच व्यक्त्यिों पर 107 किया गया है. जेल जाने वालों में मो. आरीफ एवं सुभाष पासवान है जबकि बलराम सिंह,अब्दुल करीम, पिंटु यादव, अविन्द सिंह एवं वसीम अख्तर के नाम शामिल है.

128 क्वॉरेंनटाइन सेंटर

प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त जिशान कमर ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 128 क्वॉरेंनटाइन सेंटर का निर्माण किया गया है. जिसमें बाहर से आए लोगों को सरकारी क्वॉरेंनटाइन में रखा गया है एवं इन्हें घर जैसी सभी सुविधाऐ दी जा रही है.

Also Read This: सत्ताधारी दल की भाषा बोल रहे डीजीपी: सीपी सिंह

जिले में कोई नहीं सोए भूखा

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हुए लाॅक डाउन में सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है. जिले का एक भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी राशन कार्डधारियों को अप्रैल एवं मई माह का राशन दिया जा चूका है. वहीं ऐसे 6,150 व्यक्ति है जिनका राशन कार्ड नहीं है. उन्हें भी राशन दी जा चूकी है.

उपायुक्त कमर ने कहा कि जिला प्रशासन की सोच है कि जिले का एक भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए इसी को लेकर पूरा जिला प्रशासन कार्य कर रहा है. उपायुक्त कमर ने अपील कि है कि अगर किसी को ऐसी सूचना मिले कि राशन के अभाव में भूखा है तो तत्काल इसकी जानकारी तुरंत दे ताकि वैसे व्यक्ति को राशन उपलब्ध करवाया जा सके.

Also Read This: आगे होने वाले लॉक डाउन को देखते हुये 3,000 मोदी आहार का वितरण करेंगे हिनू भाजपा के कार्यकर्ता

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ताज होटल के कई कर्मचारी बिना कोरोना लक्षण के मिले ‘पॉजिटिव’

Next Post

‘रामायण’, ‘महाभारत’ की तरह ही अब ‘डांस इंडिया डांस-2’ का होगा प्रसारण

Next Post
‘रामायण’, ‘महाभारत’ की तरह ही अब ‘डांस इंडिया डांस-2’ का होगा प्रसारण

'रामायण', 'महाभारत' की तरह ही अब 'डांस इंडिया डांस-2' का होगा प्रसारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d