हजारीबाग(बरकट्ठा): गोरहर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव गोरहर चौक के पास दो वाहनों की सीधी टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे के एक कंटेनर संख्या यूपी 78 डीएन 6782 व ट्रक डब्लूबी 37 डी 9311 के बीच सीधी टक्कर हुई.जहां कंटेनर वाहन के 48 वर्षीय चालक कैप्टन सिंह पिता सोनेलाल सिंह साकिन रसुलाबाद, कानपुर, यूपी बुरी तरह घायल हो गया.
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची गोरहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वहां में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
गौरतलब हो कि गोरहर चौक के पास अंडरपास बनाने का काम जारी है, जिसके कारण रोड़ को वन-वे किया गया है, जहां आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.

