रांची: सेना की ओर से 21 दिसंबर 2020 से लेकर 20 जनवरी 2021 तक करीब एक माह तक के लिए झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन होगा.
युवाओं को अपने सारे परीक्षा और डोमेसाइल और स्थानीयता से संबंधित तमाम दस्तावेजों के लेकर आने को कहा गया है. इसके लिए झारखंड के युवाओं को पूरा मौका दिया जायेगा ताकि सारे लोग बहाल हो सकें.
इस दौरान शारीरिक जांच की जायेगी और उनके दस्तावेजों की जांच करने के बाद सबकी बहाली होगी. इस दौरान रांची में खास इंतजाम किया गया है.

