सप्ताह में सीमांकन का काम पूरा करें
सीमांकन के लिए दल का किया गया गठन
रांची: रांची के कांके, हटिया और गेतलसूद डैम का सीमांकन किया जाएगा. उपायुक्त रांची छवि रंजन ने 1 सप्ताह के अंदर इन डैमों का सीमांकन करने का निर्देश दिया है.
समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में संबंधित अंचलाधिकारी, अपर समाहर्त्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, पीएचइडी एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह निर्देश दिया.
सीमांकन के लिए दल का गठन
हटिया, कांके और गेतलसूद डैम के सीमांकन के लिए उपायुक्त के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है. इस टीम में संबंधित अंचल अधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता और अमीन रहेंगे. सीमांकन के बाद पिलरिंग और फेंसिंग का कार्य किया जाएगा ताकि दोबारा अतिक्रमण न किया जा सके.
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को डैम का एलए प्लान और लैंड डिटेल एनजीडीआरएस पर अपलोड कराने का निर्देश दिया

