रांची: विशिष्ट अनुभाजन पधाधिकारी द्वारा रांची अनुभाजन क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदार के साथ बैठक की गई. बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पधाधिकारी द्वारा सभी जन वितरण दुकानदारों को अपने लाभुकों को ससमय खाद्यान्न का वितरण का निर्देश दिया गया.
सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को वैसे लाभुकों की पहचान कर सूचित करने को कहा गया जो 3 महीने से अधिक समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं कर रहे हैं.
सभी दुकानदार को किरोसिन के भुगतान के लिए पे आईडी जेनरेट करने के लिए बैंक एकाउंट के डिटेल, आधार कार्ड, पैनकार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
बैठक में सूचना पट्ट एवं भंडार मूल्य प्रदर्शन तालिका का संधारण, जनवरी 2020 से मार्च 2020 तक चीनी का एनईएफटी द्वारा जमा, दिसंबर 2019 के उठाव एवं वितरण, किरोसिन वितरण, ओटीपी वितरण, खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण, दिसंबर 2019 तक चीनी के वितरण, भंडार पंजी का संधारण, निगरानी समिति के गठन, अनुज्ञप्ति नवीकरण की समीक्षा भी की गई.

