रांची: संक्रामक रोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है.
इस संबंध में डीसी राय महिमापत रे ने जिले के वरीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. क्या करें और क्या न करें लिखा हुआ हैंडबिल सभी विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है और कहा गया है कि इसे समुदाय स्तर पर प्रसारित करें. जिला प्रशासन ने यह निर्देश आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में जारी किया गया है.

