BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा पहुंचे पुलिस महानिदेशक, एक दिन पूर्व IED ब्लास्ट में शहीद हुआ था जवान

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
लोहरदगा पहुंचे पुलिस महानिदेशक, एक दिन पूर्व IED ब्लास्ट में शहीद हुआ था जवान
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा:- लोहरदगा में आईईडी ब्लास्ट में जवान की शहादत के बाद झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आज लोहरदगा पहुंचे हैं. यहां पहुंचते ही वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए. इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ सेरेंगदाग थाना में बैठक कर नक्सलियों के विरुद्ध आगे के अभियान की रणनीति तैयार कर रहे हैं.

गौरतलब है कि मंगलवार को लोहरदगा के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़वानी-चपाल के बीच लोहरदगा-गुमला जिले के सीमावर्ती चपाल जंगल में आइईडी ब्लास्ट में सैट-3 के जवान दुलेश्वर परास शहीद हो गए. जिसके बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. इधर, इसे लेकर नीचे तुरियाडीह से ऊपर आवागमन को रोक लगा दिया गया है. किसी भी आम आदमी को नीचे ऊपर जाने नहीं दिया जा रहा है. आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर शस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं.

इनके साथ एडीजी आपरेशन नवीन कुमार सिंह और आईजी आपरेशन साकेत कुमार सिंह भी हैं. यहां पर इन अधिकारियों द्वारा घटना स्थल के आसपास का मुआयना कर नक्सलियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस्तारित कांटाटोली फ्लाईओवर का डीपीआर बनने का मार्गप्रशस्त

Next Post

सरकार के सहयोग से सहिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में बन रहीं मिसाल..

Next Post

सरकार के सहयोग से सहिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में बन रहीं मिसाल..

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d