BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेवानिवृत्त हुए पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
सेवानिवृत्त हुए पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह

सेवानिवृत्त हुए पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश (ओपी) सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनके साथ ही डीजी इंटेलिजेंस भवेश कुमार सिंह व डीजी विशेष जांच शाखा महेंद्र मोदी भी 31 जनवरी को कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. अभी तक किसी एक निश्चित नाम पर सहमति न बन पाने के कारण सीनियर आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी को कार्यकारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हितेश चंद्र अवस्थी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है. हितेश अवस्थी 13 सालों तक सीबीआई में रहे हैं और फिलहाल वह डीजी सतर्कता अधिष्ठान हैं. वह जून 2021 में रिटायर होंगे.

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हितेश चन्द्र अवस्थी को उप्र का कार्यकारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. आज वह अपना चार्ज लेंगे.

वर्ष 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह 23 जनवरी, 2018 से डीजीपी पद पर कार्यरत हैं. अधिवर्षता आयु पूरी हो जाने के कारण वह 31 जनवरी को रिटायर हो गए.

सूत्रों का कहना है कि इनमें से तीन नाम का चयन करने के लिए आयोग में अभी तक बैठक नहीं हो पाई है. इस बैठक में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव या अपर मुख्य सचिव गृह को भी हिस्सा लेना है. इसी बैठक में तीन नाम तय करके प्रदेश सरकार को भेजे जाने हैं. प्रदेश सरकार इन्हीं तीन नामों में से किसी एक को डीजीपी नियुक्त कर सकती है. यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहाड़ी भाषी लोगों को बड़ी राहत, नौकरी व दाखिले में चार फीसदी आरक्षण

Next Post

गड्ढों का शहर बालूमाथ, एक घायल

Next Post
गड्ढों का शहर बालूमाथ, एक घायल

गड्ढों का शहर बालूमाथ, एक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d