BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस महानिदेशक ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
पुलिस महानिदेशक ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित सभी समादेष्टाओं एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्तमान में राज्य की विधि-व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं अद्यतन आपराधिक स्थिति, लॉकडाउन के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के उपयोग, राज्य में घटित सांप्रदायिक घटनायें, महिलाओं से जुड़े अपराध, अवैध बालू-खनन रोकने, कोयला चोरी से संबंधी मामले पर अंकुश लगाने, पुलिसकर्मियों के विरूद्ध गठित आरोप एवं इसके निवारण सहित लॉकडाउन से पहले अवकाश पर गये पुलिसकर्मियों के अवकाश पर निर्णय तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गयी.

बैठक के दौरान सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों, वाहिनियों के समादेष्टाओं एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्राधीन विधि-व्यवस्था, आपराधिक एवं नक्सल गतिविधियां, लॉकडाउन के दौरान शारीरिक दूरियां बनाये रखने, साम्प्रदायिक स्थिति, महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक घटनायें, अवैध बालू खनन, अवैध कोयला तस्करी, पुलिसकर्मियों के विरूद्ध गठित आरोप, लॉकडाउन के दौरान अवकाश में रह रहे पुलिसकर्मियों आदि से संबंधित बिन्दुओं पर अपनी-अपनी संक्षिप्त विवरणियां प्रस्तुत की.

इस बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों सहित जिले के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को झारखण्ड राज्य में नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर उन पर अंकुष लगाने के लिए पुलिस के स्तर से आसूचना आधारित कारगर कार्रवाई करने,  सुनियोजित रणनिति अपनाने तथा नक्सल काण्डों की मॉनिटरिंग सहित माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये.

उन्होंने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर आम नागरिकों को शारीरिक दूरियां (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने सहित आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर मास्क का उपयोग निश्चित रूप से करने हेतु जागरूक करने संबंधी दिशा-निर्देश दिये.

पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने अवैध बालू खनन तथा इसके परिवहन सहित अवैध कोयला तस्करी की शिकायतों पर विधिवत सख्त एवं कारगर कार्रवाई करने का स्पष्ट आदेश सभी को दिये.

थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण में अपेक्षित सुधार, निजी संस्थानों एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों से प्रशस्ति-पत्र स्वीकार नहीं करने, जमीन माफियाओं के विरूद्ध सख्ती से निबटने तथा बिना किसी भेद-भाव एवं दबाव के गुणात्मक एवं निष्पक्ष पुलिसिंग करने के विशेष निर्देश भी दिये.

इस बैठक के दौरान अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, संचार एवं तकनीकी सेवायें, झारखण्ड, अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, आर0के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड तथा मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड ने भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

इस बैठक में प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, श्रीमती सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, सुधीर कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, झा0स0पु0, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, विपुल शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड, अखिलेश कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, द0छो0क्षेत्र, रांची, डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0 टू डी0जी0पी0, झारखण्ड, मनोज रतन चोथे, पुलिस अधीक्षक, अप0अनु0विभाग, रांची, प्रियदर्शी आलोक, समादेष्टा, झा0स0पु0-3, गोविन्दपुर, धनबाद, हरिलाल चौहान, पुलिस अधीक्षक, वायरलेस, झारखण्ड एवं शिवानी तिवारी, समादेष्टा, झा0स0पु0-1, रांची ने भी भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

Next Post

जिले में अवैध खनन पर प्रतिबंध: उपायुक्त 

Next Post
जिले में अवैध खनन पर प्रतिबंध: उपायुक्त 

जिले में अवैध खनन पर प्रतिबंध: उपायुक्त 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d