BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्देशक यश चोपड़ा थे मुमताज के प्यार में पागल

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
निर्देशक यश चोपड़ा थे मुमताज के प्यार में पागल
Share on FacebookShare on Twitter

निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है. उन्हें बॉलीवुड का सुपरहिट डायरेक्टर कहा जाता है. इतना ही नहीं मौजूदा पीढ़ी के साथ ही हमसे पहले की पीढ़ी भी यश चोपड़ा की फैन रही है. उन्होंने सिर्फ सुपरहिट फिल्में ही नहीं दीं बल्कि कई शानदार कलाकारों को पहचान दिलाने में भी उनका खास योगदान रहा. अलग-अलग दौर में विभिन्न तरह की फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा ने हमेशा समाज की नब्ज थामकर पर्दे पर प्रेम कहानियों को बुनने का प्रयास किया. 21 अक्टूबर 2012 को उनका निधन हो गया.

60-70 के दशक की मशहूर हीरोइन मुमताज तो आप सभी को याद ही होंगी . उनकी अदा, स्टाइल और एक्टिंग के दौरान उनकी हल्की सी मुस्कान सभी को अपना दीवाना बना देती थी. लेकिन शायद ही आप जानते हों कि लाखों दिलों को घायल कर देने वाली मुमताज निर्देशक यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं. खुद यश चोपड़ा भी मुमताज को बेहद पसंद करते थे.

कहा जाता है कि दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे. दोनों उस वक्त सिंगल थे और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे. यश चोपड़ा तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘आदमी और इंसान’ में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी कास्ट कर लिया था.

सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं जबकि मुमताज साइड. यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए अपनी दीवानगी के चलते उनका रोल को बढ़ा दिया और एक स्पेशल गाना भी उन्हें दे दिया, जबकि सायरा बानो उस फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं. इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने मुमताज को साइड हीरोइन से मुख्यधारा की हीरोइन बना दिया था.

इसके बाद तो मुमताज और यश चोपड़ा का प्यार और भी गहरा गया. इन दोनों के प्यार को देखते हुए यश चोपड़ा के बड़े भाई बी आर चोपड़ा रिश्ता लेकर मुमताज के घर भी गए लेकिन बात बन नहीं पाई. मुमताज का करियर उस वक्त बस रफ्तार पकड़ रहा था लेकिन उनके घरवाले इस बात के पक्ष में नहीं थे कि मुमताज करियर छोड़कर घर संभाले. और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया.

इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया. इसके बाद मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं. मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं. लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Facebook कर रहा लाइक्स की संख्या छुपाने की शुरुआत

Next Post

अमेरिका से बातचीत को तैयार हसन रूहानी

Next Post
अमेरिका से बातचीत को तैयार हसन रूहानी

अमेरिका से बातचीत को तैयार हसन रूहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d