BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पलामू में शुरू हुआ “गंदगी मुक्त भारत“ अभियान

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
पलामू में शुरू हुआ “गंदगी मुक्त भारत“ अभियान
Share on FacebookShare on Twitter
  • ई- रात्रि चौपाल के माध्यम से पलामू उपायुक्त ने की अभियान की शुरुआत

डालटनगंज: पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने आज  जिले में “गंदगी मुक्त भारत“ अभियान की शुरुआत की. जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान 8 से 15 अगस्त 2020 (1 हफ्ते) तक तक चलेगा.

अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों- गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने सहित कोविड-19 से संबंधित जारी गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा, ताकि अभियान के दौरान भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके.

उपायुक्त ने एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से ई- रात्रि चौपाल के माध्यम से जिले के सभी मुखिया के साथ मुखातिब होते हुए “गंदगी मुक्त भारत अभियान“ का शुभारंभ किया.  ई-रात्रि चौपाल के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत एनआईसी सभागार से हुई.

उपायुक्त ने सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं गांव में कार्यक्रमों-गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी कार्यक्रमों के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए.

कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करते हुए जमा किए गए प्लास्टिक का उचित पृथ्वीकिकरण किया जाएगा.

10 अगस्त को श्रमदान के माध्यम से ग्राम पंचायत के सभी सार्वजनिक स्थानों-प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई की जाएगी. 11 अगस्त को ग्राम में सुंदर एवं आकर्षक दीवार पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित होगा.

12 अगस्त को जन सहभागिता के माध्यम से सभी गांव में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा. 13 अगस्त को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के बच्चे भाग ले सकेंगे. इसी तिथि को गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के बच्चे भाग ले सकेंगे.

14 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता एवं सैनेटाइजेशन का अभियान चलेगा. वहीं 15 अगस्त 2020 को सभी गांव में आमसभा के माध्यम से खुले में शौच मुक्त प्लस ग्राम की घोषणा की जाएगी.

कार्यक्रम स्थल एनआईसी सभागार में उपायुक्त   शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार, जिला समन्वयक अमित कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र दुबे, सहायक जिला समन्वयक मनोज कुमार उपस्थित थे, जबकि विभिन्न प्रखंडों में मुखियागण, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक कोडिनेटर, सोशल मोबलाइजर आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क लूट घटना के चार अपराधी गिरफ्तार

Next Post

निरसा पॉलिटेक्निक में 100 बेड के ‘डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर’ का उद्घाटन

Next Post
निरसा पॉलिटेक्निक में 100 बेड के ‘डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर’ का उद्घाटन

निरसा पॉलिटेक्निक में 100 बेड के 'डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर' का उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d