BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नि:शक्तता कमिश्नर ने दिए AICAPC की जांच के आदेश, 15 दिन में मांगा जवाब

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
नि:शक्तता कमिश्नर ने दिए AICAPC की जांच के आदेश, 15 दिन में मांगा जवाब

नि:शक्तता कमिश्नर ने दिए AICAPC की जांच के आदेश, 15 दिन में मांगा जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड राज्य के निशक्त आयोग ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुकेश कंचन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड के संरक्षक अनिल जोगलेकर, अध्यक्ष अशोक वाडेकर, सचिव दीपक जाधव को मुकेश कंचन की शिकायत का 15 दिन के अंदर जवाब देने का आदेश जारी किया है.

राज्य निशक्त का आयुक्त सतीश चंद्र आईएएस द्वारा थाना कोकर को भी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है. घटना के संबंध में मुकेश कंचन ने बताया में भारत के सबसे जाने-माने खिलाड़ियों के रूप में प्रतिष्ठित हूं तथा वर्तमान में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहा हूं. गत वर्ष ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चैलेंज के नेतृत्व में वाडेकर वारियर्स नामक एक टीम को इंग्लैंड यात्रा पर जाना था, जहां उन्हें विश्व क्रिकेट सीरीज में भाग लेना था जिसके लिए मार्केट से स्पॉन्सरशिप की आवश्यकता थी.

परंतु ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चैलेंज के पास विकलांग क्रिकेट खिलाड़ियों के किसी प्रकार के फोटो नहीं थे. ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चैलेंज के संरक्षक अनिल जोगलेकर अध्यक्ष अशोक वाडेकर एवं सचिव दीपक जाधव ने मुकेश कंचन से संपर्क कर खिलाड़ियों की फोटो मांगे और यह वादा किया कि जो भी मार्केट से वे लोग फंड उठाएंगे उसका कुछ हिस्सा आप लोगों को भी देंगे ताकि आप दिव्यांगजनों को मदद कर सके और भी क्रिकेट खिलाड़ियों की तैयारी करा सकें.

परंतु उम्मीद से बहुत ज्यादा पैसा आ जाने के कारण उपरोक्त अधिकारियों की नियत खराब हो गई और उन्होंने आज दिनांक तक कोई पैसा नहीं दिया इस दौरान कई बार मुंबई आना जाना किया लेकिन हर बार निराश होकर वापस आना पड़ा अंत में निशक्तआयुक्त महोदय के समक्ष अपनी पीड़ा रखी.

आगे मुकेश कंचन ने बताया ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चैलेंज झूठ का एक ऐसा पुलिंदा है जिसके बारे में जितनी भी बातें बोली जाए उतना कम होंगी अपने स्वार्थ के लिए पदाधिकारियों ने हमारे फोटो का दुरुपयोग तो किया साथ ही सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर आदि खिलाड़ियों से झूठे वीडियो बनाकर मार्केट से पैसा वसूला. इंग्लैंड में आयोजित 5 देशों की विश्व क्रिकेट सीरीज थी जिसके लिए इन लोगों ने बड़े-बड़े टेस्ट खिलाड़ियों से यह झूठ बुलवा दिया के भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम विश्व कप खेलने जा रहे हैं.

ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड के पदाधिकारियों की मनमानी के चलते उनके साथ जुड़ी दो अन्य एसोसिएशन होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि अध्यक्ष अशोक वाडेकर ने एक विकलांग क्रिकेट खिलाड़ी कैलाश प्रसाद को खाना खाते से यह कहकर उठा दिया था कि आपको यहां किसने बुलाया था. किसके मर्जी से आए हो और खाना खाने कैसे बैठ गए. एक विकलांग क्रिकेट खिलाड़ी के साथ अपमानजनक व्यवहार के चलते डिसेबल्ड स्पोटिंग सोसाइटी ने अपना नाम वापस ले लिया था.

इन पदाधिकारियों की हिम्मत देखिए कि इन्होंने संपूर्ण भारत की विभिन्न संस्थाओं के लोगों को जोड़कर उन्हें अनधिकृत पदों पर पदस्थ किया तथा मुंबई चैरिटी कमिश्नर को सूचना देकर जल्दी से जल्दी सभी को रजिस्टर्ड सदस्य बनाने का वादा किया था परंतु रोज किसी न किसी प्रकार से बहाने बनाते गए और नतीजा यह निकला कि एक-एक करके सभी पदाधिकारियों को निकाल दिया क्योंकि पदाधिकारियों ने पैसे का हिसाब मांगा था.

पदाधिकारियों ने कारण पूछा था इंग्लैंड से 16 खिलाड़ी एवं 4 अधिकारियों का इनविटेशन था. आप 53 लोगों का ग्रुप लेकर गए और अनावश्यक पैसे की बर्बादी करी पब्लिक का पैसा नशाखोरी में बर्बाद कर जहां पैसा लगाया जाना चाहिए था वहां नहीं लगाया. अंत में मुकेश ने बताया कि वह धोखाधड़ी का मुकदमा अनिल जोगलेकर, अशोक वाडेकर एवं दीपक जाधव के खिलाफ करेंगे तथा इन सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के लिए भी शीघ्र आदेश जारी कराएंगे अंकुश सिंह भी भरतपुर राजस्थान से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, किया गया पुरस्कार वितरण

Next Post

जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Next Post
जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d