BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपदा प्रबंधन एवं जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
आपदा प्रबंधन एवं जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग:- आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने की तैयारियों एवं  महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई.        

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में गर्मी मौसम के दौरान आम जनों को पेयजल संबंधी समस्या न हो इस संबंध में बैठक में विशेष चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा पेयजल समस्या के मद्देनजर पूर्व तैयारियां सभी संबंधित विभाग अपने अपने स्तर से पूर्व तैयारी कर लें तथा आपसी समन्वय बनाकर  संभावित समस्या के निपटने के लिए समेकित कार्य योजना पर काम करना प्रारंभ कर दें.     

उन्होंने कहा जल स्रोतों,  पंप स्टेशन, पानी के पाइप लाइनों का सर्वे कर विभाग इस संबंध में तत्काल काम करना शुरू कर दें. ख़ासकर सरकारी भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों आदि में पेयजल की समस्या न हो इस संबंध में उपलब्ध जल के स्रोतों को दुरुस्त करने, जरूरत पड़ने पर वहां डीप बोरिंग कराने एवं छोटी मोटी तकनीकी समस्याओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.

ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए वैसी योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है उनका संचालन ठीक से व उसमें निरंतरता बनी रहे इसके लिए आम लोगों तथा ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित ग्राम जल स्वच्छता समितियों को क्रियाशील करने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा जलापूर्ति की अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने में आने वाली तकनीकी समस्याओं को समन्वय बनाकर पूर्ण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया. उन्होंने कहा वैसे टोला, ग्राम जहां पर पानी की समस्या है अथवा ड्राई जोन वाले इलाकों में पानी के वैकल्पिक इंतजामों से संबंधित तत्कालिक एवं दीर्घकालिक योजना पर काम करने का निर्देश दिया.    

       ग्रामीण इलाकों में पेयजल के प्रमुख स्रोत चापाकल से आम लोग अपनी प्यास बुझा सके पानी की जरूरतों को पूरा कर सकें इसके लिए संबंधित पंचायतों अथवा इलाकों के चापाकल की सूची तैयार कर चालू अथवा बंद ख़राब पड़े चापाकल पर काम करते हुए खराब चापाकल उनको अगले 15 दिनों के अंदर प्राथमिकता के आधार पर वित्त आयोग की राशि से दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

      आदिम जनजाति टोलियां में सरकार के द्वारा निर्मित सोलर जल मीनारों की तकनीकी समस्याओं अथवा छोटी मोटी खराबियों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित कनीय अभियंताओं को दिया. कई जलापूर्ति की योजनाओं में  संवेदक के द्वारा धीमी गति से काम किए जाने, शिथिलता व लापरवाही के मामले पर आई शिकायतों पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि वैसे संवेदक जो कार्य करने में रुचि नहीं ले रहे हैं उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करेने व पेयजल विभाग को ऐसे संवेदकों को काली सूची में डालने के लिए अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया. साथ ही वैसे परियोजना जो अंतिम चरण पर है उसको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाने को कहा. कनीय अभियंताओं को योजना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर योजनाओं को पूर्ण कराने के लिए प्रयास करने को कहा.

          नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा करते हुए छड़वा डैम से निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए पंपिंग स्टेशनों के पंप, पाइपलाइन एवं निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसके लिए कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया. उन्होंने कहा समय रहते छोटी-मोटी समस्याओं को ठीक करा लें.

    मेयर रोशनी तिर्की ने कहा घनी आबादी वाले वार्डों में डीप बोरिंग एवं टैंकर से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन कराएं.

कंट्रोल रूम से जलापूर्ति समस्या के समाधान की व्यवस्था की जायः उपायुक्त

बैठक के दौरान बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल आपूर्ति से संबंधित आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने के लिए पारदर्शिता के साथ जन समस्याओं को समाधान करने के लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया. जहाँ खराब चापाकलों की मरम्मत, आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति आदि समस्याओं के सुनवाई तथा त्वरित निदान के लिए एक कंट्रोल रूम संचालित करने का निर्देश दिया तथा कंट्रोल रूम से संबंधित संपर्क सूत्र को अखबारों के माध्यम से जनसाधारण को सूचित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरुड़ एप्प को लेकर सभी बीएलओ की ट्रेनिंग 15 मार्च को

Next Post

रांची जिला बैंक कर्मचारी संघ ने मनाया महिला दिवस

Next Post
महिला दिवस पर खास: सत्ता के शीर्ष पदों पर ‘अबला’ हैं महिलाएं

रांची जिला बैंक कर्मचारी संघ ने मनाया महिला दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d