BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंधी-बारिश के बीच आपदा प्रबंधन मंत्री ने छठ घाटों का लिया जायजा

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
आंधी-बारिश के बीच आपदा प्रबंधन मंत्री ने छठ घाटों का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज जमशेदपुर के छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सबसे पहले कदमा नील सरोवर तालाब, दोमुहानी नदी, मानगो स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया.

आंधी और बारिश के बीच उपायुक्त सूरज कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिलवानन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ नीतीश कुमार सिंह और जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा के साथ घाटों की निरीक्षण के बाद, मानगो गोल चक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण और पुल चौड़ीकरण पर काफी विचार विमर्श किया गया और इसकी रूपरेखा तैयार की गई.

छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले नील सरोवर कदमा,  दोमुहानी घाट, स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल के पास तथा अन्य घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अन्य प्रशासनिक इंतजामों का अवलोकन किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोरोना काल में छठ पूजा का आयोजन सुरक्षित तरीके से संपादित किया जा सके, इस निमित्त सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है. छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम, सरल बनाने पर भी विमर्श किया गया ताकि श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के दौरान तथा अन्य दिनों में भी सुलभता प्रदान हो.

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन की टीम के साथ खुदी राम बोस चौक मानगो, बस स्टैंड मानगो तथा साक्ची गोलचक्कर का भी अवलोकन कर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रत करने वाले माताओं और बहनों से आह्वान किया है कि आप बेफिक्र होकर छठ व्रत करें उनकी सेवा में उनका भाई और बेटा बनकर बन्ना गुप्ता खड़ा है.

उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाते हुए छठ पूजा आयोजन करवाने हेतु कृत संकल्पित है. छठ वर्तियों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे छठ घाट पर आएं तो कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सुरक्षात्मक उपायों यथा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का प्रयोग अवश्य करें.   

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने कहा कि जिले में जितने भी छठ घाट हैं वहां पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. कोरोना काल में छठ महापर्व के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क है तथा हमारा यह प्रयास रहेगा कि जिले में शांति एवं सौहार्द के साथ लोक आस्था के महापर्व का आयोजन सफल हो.

स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ घाटों पर व्रतियों-श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके इंतजाम किए जाएं. उन्होंने सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले स्थान पर सूचना पट लगाने, बैरिकेडिंग करने और गोताखोर की व्यवस्था का भी निर्देश दिया.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व में जारी दिशा-निर्देश को संशोधित किया गया है. नियमों की अनदेखी किए बिना लोग अपनी सुरक्षा का भी उचित ध्यान रखते हुए छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाएं. कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम में आम जनता से जो सहयोग मिलता रहा है, आगे भी वैसा ही सहयोग अपेक्षित है. ऐसे में बिना जोखिम लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छठ महापर्व मनाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुस्लिम समाज के लोग संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं: कमाल अख्तर

Next Post

सीएम तीन दिवसीय नेतरहाट दौरे पर पहुंचे, पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत

Next Post
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर सीएम ने नमन किया

सीएम तीन दिवसीय नेतरहाट दौरे पर पहुंचे, पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d