चतरा: हेमंत सरकार गठन के पूरे एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में आज राज्य स्तर के अलावा जिला मुख्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं इस मौके पर आज चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी एक मुख्य समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर आयोजित विकास मेला कार्यक्रम में जहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया गया. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लाभान्वितों के बीच ऋण व परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया.
इस मौके पर कार्यक्रम परिसर में विभिन्न सरकारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे. जिनके माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा विकास योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए लोगों को योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही थी.
इस मौके पर उपायुक्त दिव्यांशु झा के अलावा जिले के कई अन्य अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे.

