BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 में सौंपे गए दायित्वों का अधिकारी पूर्ण निष्ठा से करें निर्वहन

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
कोविड-19 में सौंपे गए दायित्वों का अधिकारी पूर्ण निष्ठा से करें निर्वहन
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर सिंह ने दिए निर्देश कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिये जिले में नियुक्त इंसीडेंट कमांडरों के साथ जिन जिला अधिकारियों को तैनात किया गया है. वे प्रतिदिन उनके साथ रहकर कार्य करें.

कोविड-19 के संबंध में जिन अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है. वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें. उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह निर्देश अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए हैं.

सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कोविड-19 के साथ-साथ सीएम हैल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, वन अधिकार पट्टों को प्रदाय करने की कार्रवाई के साथ-साथ अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई.

बैठक में सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, सीईओ स्मार्ट सिटी जयति सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इंसीडेंट कमांडरों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित करें.

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी पूरी गंभीरता के साथ किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सहयोग से सुरक्षा अभियान को भी पूरी सक्रियता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में संचालित करें.

कलेक्टर सिंह ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व न्यायालयों में प्राप्त प्रकरणों को दर्ज न करना एक गंभीर मामला है.

सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने न्यायालयों में जो भी नए प्रकरण आए हैं, उन्हें दर्ज कर तत्काल निराकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें. सभी राजस्व न्यायालयों की समीक्षा आगामी बैठक में भी की जायेगी.

एक सप्ताह के अंदर सभी राजस्व न्यायालय अपने-अपने यहां राजस्व प्रकरणों को दर्ज करने के साथ-साथ निराकरण की कार्रवाई में भी गति लाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थानीय किसानों की मांग के अनुरूप फलोद्यान की योजनाओं में करें लक्ष्य निर्धारित

Next Post

योगी कैबिनेट के एक और मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Next Post
कानपुर हमला: CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, STF तैनात

योगी कैबिनेट के एक और मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d