BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश, राज्य, समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
देश, राज्य, समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें: हेमंत सोरेन

देश, राज्य, समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • अब 139 बंदी लेंगे खुली हवा में सांस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा को दी स्वीकृति

  • राज्य के 05 केंद्रीय कारा, 01 मंडल कारा और 01 खुला जेल-सह-पुनर्वास कैंप के 139 बंदी होंगे रिहा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 05 केंद्रीय कारागार, 01 मंडल कारा व 01 खुला जेल सह पुनर्वास कैंप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 139 बंदियों को रिहा करने की राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति दे दी है.

आजीवन कारावास की सजा पाए बंदियों जिनके द्वारा लंबी सजा अवधि बीत जाने और कारागार में उनके बेहतर आचरण, उनके उम्र और उनके द्वारा किये गए अपराध की प्रकृति आदि पर राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद विचार करती है और अपनी अनुशंसा करती है.

मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही अब ये सभी बंदी अपने परिवार वालों के साथ रह सकेंगे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह दर्शाता है कि अपराधी के जीवन में समाज हित में बदलाव लाना ही सजा का ध्येय होता है.

अपने जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं रिहा हो रहे बंदियों के साथ हैं. उन्होंने यह अपील किया है कि  रिहा हो रहे बंदी नये सिरे से अपनी जिंदगी को शुरू करते हुए देश, राज्य, समाज और अपने परिवार के प्रति अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिये शासन एक जिम्मेदारी का अहसास है. रिहा हो रहे बन्दी भी अपने जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें.

आइये जानते हैं…किस कारागार के कितने बंदी..

झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के 62, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग के 26, केंद्रीय कारा, दुमका के 29, केंद्रीय कारा, घाघीडीह, जमशेदपुर के 14, केंद्रीय कारा, मेदिनीनगर, पलामू के 4, मंडल कारा, चाईबासा के 3 और खुला जेल-सह-पुनर्वास कैंप हजारीबाग के 1 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी को रिहा करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांग जनों की समस्याओं को प्रमुखता से करें समाधान: उपायुक्त

Next Post

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का होता है निवास: उपायुक्त

Next Post
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का होता है निवास: उपायुक्त

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का होता है निवास: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d