BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू- लाखा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू- लाखा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है और वो नाम है दीप सिद्धू. आरोप लग रहे हैं कि इसी शख्स ने किसानों की भीड़ को लाल किला की तरफ मोड़ा, जिसके बाद हिंसा फैल गई. सिद्धू के बाद एक और नाम सामने आ रहा है, लाखा सिधाना. 

जानकारी के मुताबिक दीप सिद्धू और लाखा सिधाना ने ही किसानों को लाल किला पर जाने के लिए भड़काया. लाल किले पर पहुंचने के बाद दीप सिद्धू ने ही प्रचार पर निशान साहिब फहराने के लिए भी कहा. इस बात को सिद्धू ने एक फेसबुक वीडयो में कुबूल भी किया है.

कौन है लाखा सिधाना?

पंजाब के भटिंडा में रहन वाला लाखा सिधाना अपराध की दुनिया का बड़ा नाम है. इसके ऊपर कई केस चल रहे हैं और पहले कई मामलों में गिरफ्तारी भी हो चुकी है. लाखा सिधाना का असली नाम लखबीर सिंह सिधाना है और वो कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था. लेकिन अपराध दुनिया मं पैर रखने के बाद उसने अपने नाम और शौक दोनों को छोड़ दिया. लाखा सिधाना अभी युवाओं को सरकार और सिस्टम के खिलाफ भड़काने का काम करता है. जानकारों के मुताबिक सिधाना चुनाव भी लड़ना चाहता है.

दीप सिद्धू और लाखा सिधाना ने लाल किला जाने के लिए भड़काया

लाल किले पर पहुंचे किसानों ने बताया कि दीप सिद्धू और लाखा सिधाना नाम के दो नेताओं ने युवा को लेकर लाल किला जाने के लिए कहा. सीनियर किसान इस बात को लेकर राजी नही थे. लेकिन जो युवा प्रदर्शनकारी उनकी बातों में आ गए और अपने तय समिति से पहले सुबह 8:30 बजे ही सिंघु बोर्डर से लाल किले के लिए कूच कर गए. उसके बाद अन्य किसान संगठनों के प्रदर्शनकारी भी लाल किले पहुंच गए.

हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है. दिल्ली में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं. हालांकि कल देर रात आंदोलनकारियों से लाला किला खाली करवा लिया गया है. कर हुई हिंसा में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, इस दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत भी हो गई.

ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने माफी मांगी है और परेड को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. फिलहाल प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि आंदोलन शांतिपूर्वक जारी रहेगा और आगे के कदमों पर चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. हिंसा के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मरीना बीच पर ‘जयललिता’ के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी

Next Post

घरवालों को पता तक नहीं था किसान आंदोलन में शामिल है बेटा, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत

Next Post
घरवालों को पता तक नहीं था किसान आंदोलन में शामिल है बेटा, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत

घरवालों को पता तक नहीं था किसान आंदोलन में शामिल है बेटा, ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d