BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बार बालाओं के साथ हुआ तमंचे पे डिस्को, फायरिंग से छलनी हुआ सामियाना

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in Uncategorized
बार बालाओं के साथ हुआ तमंचे पे डिस्को, फायरिंग से छलनी हुआ सामियाना
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के बेलसंड में कोरोना काल में स्टेज शो के दौरान चली गोलियों की तड़तड़ाहट ने सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तमंचे पर डिस्को का वो नजारा सामने आया जिससे कानून का राज कहे जाने वाले बिहार में गुंडाराज दिखा.

जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर स्टेज पर अपराधी चढ़ गए और गोलियों की तड़तड़ाहट कर दी. सामियाना छलनी-छलनी हो गया. ठांय-ठांय-ठांय की आवाज आधी रात गूंजती रही मगर, पुलिस व प्रशासन बेखबर-बेपरवाह रही.

अपराधियों की फरमाइश पर बार बालाओं ने तमंचे पर डिस्को डांस किया. अजय देवगन स्टारर प्लेटफॉर्म फिल्म का वो गाना- ठा ठा ठा दुनिया दी ठा ठा ठा , मेरा नहीं कोई ठौर-ठिकाना, मेरे कदमों में सारा जमाना वाकई ये नज़ारा देख के लगा कि इसके कदमों में सारा जमाना है.

ऐसे ही ये लोग हाथ में पिस्टल लेकर सरेआम फायरिंग नहीं करते बार बालाएं ठुमके लगाती रही और बदमाश झूमते रहे. भोजपुरी के अश्लील गानों पर भी खूब ठुमके लगे. कार्यक्रम को रोकने में पुलिस नाकाम रही. आधीरात आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ.

सुरुर इस कदर लोगों पर छाया था कि हर कोई मस्ती में झूम रहा था. तभी किसी ने वीडियो बना लिया. वह वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया. इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी अनिल कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए. बेलसंड थानाध्यक्ष दायाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

42 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को नमन किया

Next Post
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को नमन किया

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को नमन किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d