दुमका: भाजपा जिला कार्यालय दुमका में जिलाध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में दुमका शहर के सभी बूथों के संयोजक एवं स्व संयोजकों की बैठक रविवार को हुई. मुख्य रूप से झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, प्रदेश से आए प्रभारी सत्येंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा उपस्थित थे.
बैठक की शुरुआत वन्दे मातरम गान के साथ स्व. पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर की गयी.
उक्त बैठक में शहर के 45 बूथों के संयोजक और सह संयोजक उपस्थित थे. बैठक में प्रत्येक बूथ की वस्तुस्थिति पर चर्चा हुई. सभी संयोजक एवं सह संयोजकों से भी राय ली गयी. आवश्यक मर्गदर्शन दिया गया. सभी ने हर प्रकार के त्रुटियों को दूर कर पूरे जोश से पुनः दुमका उपचुनाव में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया.
उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अमिता रक्षित, पिंटू अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सतीश राय, अनुज आर्या, नरेंद्र शर्मा, ओम केशरी, अजय गुप्ता, पवन केशरी, धर्मेंद्र सिंह, रिंकु मोदी, मार्था मुर्मू, प्रदीप मिश्रा, दीपक सिंह, अमित रक्षित, मनोज रक्षित, रवि शंकर मंडल, कुणाल झा, संजीव भगत, सितेश साहा, अजय पाठक, राम मंडल, जयंत साहा, रमेश, पंकज वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

