BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मार्च में करेंगे परीक्षा पे चर्चाः पीएम

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 74वें संस्करण को संबोधित किया. पीएम मोदी ने जल संरक्षण से लेकर युवा शक्ति तक, कई विषयों पर अपनी बात कही. वहीं मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर छात्रों को मंत्र भी दिया. पीएम ने बताया कि वे मार्च में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. पीएम ने कहा, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. मार्च में होने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ से पहले मेरी आप सभी exam warriors से, parents से, और teachers से, request है कि अपने अनुभव, अपने tips ज़रूर share करें. आप mygov और narendra modi app पर share कर सकते हैं. जानिए पीएम की कही बड़ी बातें-
आने वाले कुछ महीने आप सब के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं. अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएं होंगी. आप सबको warrior बनना है worrier नहीं. हंसते हुए परीक्षा देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है.
इस कोरोना के समय में मैंने कुछ समय निकालकर exam warrior book में भी कई नए मंत्र जोड़ दिए हैं. इन मंत्रों से जुड़ी ढेर सारी इंट्रेस्टिंग एक्टीविटीज narendramodi app पर दी हुई है जो आपके अंदर के exam warrior केा ignite करने में मदद करेंगी.
ओडिशा में अराखुड़ा में एक सज्जन हैं- नायक सर. वैसे तो इनका नाम सिलू नायक है पर सब उन्हें नायक सर ही बुलाते हैं. दरअसल वे man on a mission हैं. वह उन युवाओं को मुफ्त में प्रशिक्षित करते हैं जो सेना में शामिल होना चाहते हैं.
कुछ दिन पहले हैदराबाद की अपर्णा रेड्डी जी ने मुझसे ऐसा ही एक सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि – आप इतने साल से पी.एम. हैं, इतने साल सी.एम. रहे, क्या आपको कभी लगता है कि कुछ कमी रह गई. अपर्णा जी का सवाल बहुत सहज है लेकिन उतना ही मुश्किल भी.
मैंने इस सवाल पर विचार किया और खुद से कहा मेरी एक कमी ये रही कि मैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा – तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाया, मैं तमिल नहीं सीख पाया. यह एक ऐसी सुंदर भाषा है, जो दुनिया भर में लोकप्रिय है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामान्य से अधिक बना हुआ है कई राज्यो का तापमान

Next Post

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

Next Post
राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के साथ खड़े: चिराग

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d