BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : जिला सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत तीनों नगर निकाय में विभिन्न प्रक्षेत्रों में प्राप्त एवं प्राप्त होने वाले आवंटन के विरूद्ध योजना चयन हेतु बैठक की गई. उप विकास आयुक्त द्वारा आम जनता के सीधे लाभ से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए निर्देशित किया गया कि योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से हो. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जमशेदपुर शहर को साफ-स्वच्छ बनाये रखने एवं लोगों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है. बैठक में विभिन्न पार्कों के निर्माण, नदी घाटों के सौंदर्यीकरण, पथ चौड़ीकरण व मरम्मत, सरकारी भवनों में जल संचयन हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, शौचालयों का उन्नयन, आवश्यक मशीनी उपकरण की खरीद एवं रखरखाव, पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि योजनाओं पर विमर्श किया गया. उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. तीनों नगर निकाय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा जन समस्याओं के समाधान पर विशेष बल देने का निर्देश दिया गया. साथ ही, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई. योजनाओं के चयन में शहर को इको-फ्रेंडली बनाने पर जोर देते हुए शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटर का प्रस्ताव रखा गया.

बैठक में सासंद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम दीपक सहाय, कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद जगदीश यादव व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, तीनों नगर निकाय के सिटी मैनेजर तथा अन्य मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मार कर हत्या

Next Post

बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

Next Post
बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d