BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला परिषद की बैठक में कई मामलों पर चर्चा, अफसरों को दिये गये दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
जिला परिषद की बैठक में कई मामलों पर चर्चा, अफसरों को दिये गये दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक विकास भवन स्थित अभिलाषा कक्ष में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों और उसके अनुपालन की समीक्षा की गई. पहले बिंदु में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पेशरार के भवन निर्माण के लिए निविदा की स्थिति पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है.

सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा पूर्व की बैठक में बीआरसी, सीआरसी के बहुत लम्बे समय से एक ही स्थान पर प्रतिनियुक्ति के सवाल पर जिला शिक्षा अधीक्षक को आदेश दिया गया कि जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के समक्ष एक प्रस्ताव रखा जाये, ताकि एक ही स्थान पर वर्षों से प्रतिनियुक्त बीआरसी, सीआरसी को स्थानांतरित किया जा सके.

जिला परिषद सदस्य, पेशरार विनोद खेरवार द्वारा बीआरसी, सीआरसी के द्वारा अपने मूल कार्य को छोड़ कर ठीकेदारी करने का प्रश्न उठाया गया था, जिसके जवाब में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का कोई भी शिकायत किसी भी स्तर से बीआरसी, सीआरसी कार्यालय को प्राप्त नहीं है.

सरीता देवी, प्रमुख किस्को द्वारा बीआरसी, सीआरसी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किये जाने के सवाल पर जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि कोरोना संक्रमण के बाद जब विद्यालय खुलेंगे तो इस प्रकार की शिकायत पर नियंत्रण रखा जाये. बीआरसी, सीआरसी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया जाय. सदर अस्पताल उपाधीक्षक को कोविड सेंटर में रहने वाले मरीजों को ससमय भोजन, जलपान उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया.

विधायक प्रतिनिधि द्वारा प्रत्येक पंचायत में लगने वाले 5-5 चापाकलों की सूची मांग किये जाने पर परिषद द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द यह सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिला परिषद सदस्य किस्को रानी देवी द्वारा सेन्हा प्रखंड के टंगरा टोली में जलमीनार का निर्माण योजना में फट चुके पाईप की मरम्मत का कार्य 25.11.2020 तक करा लेने का आदेश दिया गया.

कलावती देवी, प्रमुख सेन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि कृषकों से यूरिया के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली की शिकायत प्राप्त हुई है. इस पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खाद बीज दुकानों का औचक निरीक्षण कर इस संबंध कार्रवाई करते हुए 6 अनुज्ञप्ति निलंबित करने का कार्य किया गया है.

जिला परिषद लोहरदगा बिरजमनी उरांव द्वारा बताया गया था कि भुजनिया ग्राम में पेयजल की योजना से लाभुकों को लाभ नहीं मिल रहा है. इसमें गड़बड़ी की आशंका है. इस संबंध में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद द्वारा इस संबंध में एक जांच टीम बनाये जाने का आदेश दिया गया, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में नारायण राम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता और जिप सदस्य, लोहरदगा शामिल होंगी.

इसके अलावा किस्को प्रखण्ड में आनंदपुर में पक्का नाला चेक डैम का निर्माण कार्य लघु सिंचाई और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दो-दो विभागों द्वारा कराये जाने के मामले पर एक जांच टीम बनाये जाने और योजना की जांच किये जाने का निर्देश बैठक में दिया गया.

मुख्य पथ रांची-कुडू-लोहरदगा और बेड़ो-भंडरा-लोहरदगा पथ में दोनों ओर झाड़ियां काटे जाने के लिए प्रयुक्त राशि और इससे संबंधित पूर्ण जांच का निर्देश कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ, रांची प्रमण्डल को दिया गया.

संवेदकों को निबंधन के लिए निंबधन नवीकरण और नया निबंधन के लिए आवेदन करने के लिए एक माह की अवधि बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.

बैठक में इसके अतिरिक्त विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई. जेडपीडीपी 2020-21 का अनुमोदन से संबंधित भी चर्चा हुई. जिला परिषद, लोहरदगा में अनुसेविका सीमा देवी की दैनिक मजदूरी की राशि बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.

बैठक में उपाध्यक्ष जफर खान, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अखौरी शशांक सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विभिन्न प्रखंडों के जिला परिषद प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरूज्जमां, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक वंशीधर सेनगुप्ता, कार्यपालक अभियंता पथ, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रीलंका की नाव से पकड़ी गई 100 किलो पाकिस्‍तानी ड्रग्‍स

Next Post

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, नहीं हो पा रही थी शादी

Next Post
प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, नहीं हो पा रही थी शादी

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, नहीं हो पा रही थी शादी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d