रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से आयोजित करने जा रही है. 23 जनवरी को पूर्वाह्न 11ः30 बजे त्रिकोण हवन कुंड, रांची विवि के समीप नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
तत्पश्चात पूर्वाह्न 11ः45 बजे से कांग्रेस कार्यालय में आईएनए की ऐतिहासिक गाथा एवं नेताजी के कृतित्व पर आयोजित विचार गोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा. संत जेवियर्स कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष व शिक्षाविद कमल बोस एवं कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान विचार गोष्ठी में अपना व्याख्यान देंगे.
विचार गोष्ठी का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे.
कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, अमिताभ रंजन शशिभूषण राय, निरंजन पासवान, नरेन्द्र लाल गोपी, डॉ विनोद सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, राकेश सिन्हा, प्रभात कुमार, सुशील शर्मा, कुमुद रंजन, अजय सिंह, अजय जैन, अख्तर हुसैन, उमर खान, अख्तर अली, राजेश चन्द्र राजू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

