BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूल खोलने के मुद्दे पर हुई चर्चा

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
स्कूल खोलने के मुद्दे पर हुई चर्चा

स्कूल खोलने के मुद्दे पर हुई चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज फेडरेशन ऑफ पैरेंट्स एसोसिएशन इंडिया के महासचिव अजय राय की अध्य्क्षता में अभिभावकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा में सुधार के लिए कार्य कर रही पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग की गयी और जिसमें सरकार द्वारा स्कूल खोलने के आदेश पर बच्चों के भविष्य के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई.

जैसा कि आप सभी जानते हैं देश में लॉकडाउन होने के कारण देश के अभिभावकों के काम धंधे , रोजगार बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण देश और सभी राज्यों के अभिभावक सरकार और निजी स्कूलों से एक तिमाही फीस माफी / लॉकडाउन समय की फीस माफी की अपील कर रहे है जिसमें देश की विभिन्न पैरेंट्स एसोसिएशन और अभिभावकों द्वारा ट्वीटर अभियान , ज्ञापन और वीडियो के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, शिक्षा मंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से एक तिमाही फीस माफी / लॉक डाउन समय की फीस माफी की अपील की गई है पर अभी तक इस पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसी को लेकर आज देश की विभिन्न राज्यों की पैरेंट्स एसोसिएशन की मीटिंग हुई और आज की मीटिंग में तीन मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है.

1. कोविड 19 का प्रभाव जब तक खत्म नहीं होता तब तक स्कूल बंद रहनी चाहिए. हालात सामान्य होने पर ही स्कूल खुलनी चाहिए.

2. देश में लॉक डाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों की एक तिमाही फीस माफी की अपील.

3. ऑन लाइन क्लास से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से कक्षा एक से कक्षा आठ तक की ऑन लाइन क्लास पर रोक लगाई जाये.

4. सरकार द्वारा जुलाई में निजी स्कूलों को खोलने की घोषणा छात्र / छात्राओं के हित में है अथवा नहीं.

5. स्कूल के मन मर्जी के खिलाफ सभी राज्यों में 14 जून 20 को पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य प्रोटेस्ट करेंगे.
मीटिंग में सभी राज्यों की पैरेंट्स एसोसिएशन ने एक सुर में सहमति बनाई कि देश के सभी राज्यों की पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन सभी बिन्दुओं पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से मुलाकात कर देश के अभिभावकों की वर्तमान समस्या के तत्काल समाधान के लिए प्रयास करेंगे.

आज की गूगल मीट में, ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल फेडरेशन ऑफ पेरेंट्स एसोसिएशन ,इंडिया ( झारखंड रांची) के महासचिव अजय राय, गजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी, जगदीश बिष्ट , चन्जीत सिंह, दिल्ली अभिभावक संघ हरीश मेहरा, पालक महासंघ मध्यप्रदेश से प्रबुद्ध पांडेय, क्रांति अगेंस्ट करप्शन ,दिल्ली से हितेश कौशिक, शामली अभिभावक संघ से सुखचैन और अमित गुप्ता, कानपुर अभिभावक संघ से अनिल गुप्ता, महाराष्ट्र आभिभवक संघ और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुभा सहाय, पंजाब से अजय शर्मा, हैदराबाद पेरेंट्स एसोसिएशन से सीमा अग्रवाल, ओडिशा अभिभावक संघ से बासु देव भट्ट, बिहार अभिभावक संघ से संजीव पाठक.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘Remove China Apps’ को गूगल प्‍लेस्‍टोर ने हटाया

Next Post

टी-सीरीज के आने वाले सिंगल ‘मेरी आशिकी’ में जुबिन नौटियाल ने किया लाजवाब अभिनय 

Next Post
टी-सीरीज के आने वाले सिंगल ‘मेरी आशिकी’ में जुबिन नौटियाल ने किया लाजवाब अभिनय 

टी-सीरीज के आने वाले सिंगल 'मेरी आशिकी' में जुबिन नौटियाल ने किया लाजवाब अभिनय 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d