रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पद ग्रहण समारोह में उपस्थिति को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी के अध्यक्षता में व जिला महामंत्री रंजीत पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुई.
बैठक में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को स्वागत व शुभकामनाएं देने हेतु उपस्थित रहने का आग्रह किया गया.
बैठक में होली मिलन समारोह पर भी चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से दिनांक 08/03/2020 को अपराह्न 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह होना सुनिश्चित हुआ है.
मौके पर डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह,रञ्जय कुमार उर्फ कुन्टु बाबु, उमेश प्रसाद, सुबोध सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रो. आलोक कुमार, मनोज सिंह, धन्नजय कुमार पुटुस, महेश चौधरी, ब्रजेश पाठक, दिलीप सिंह, मनोज कुमार महतो, पप्पु यादव, जितेन्द्र कुमार साहु, मनोज गिरि, रवि कुमार सिन्हा, भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनु, रवि हाजरा, विनय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार साह, रिषीकेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

