टेढ़ागाछ: प्रखंड मुख्यालय में जिला परियोजना पदाधिकारी कीा अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की नई संशोधित मार्गदर्शिका के मुख्य बिन्दुओं पर बैठक हुई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी टेढ़ागाछ और धवैली पंचायत के मुखिया मो० नजाम उद्दीन, ग्राम पंचायत धवैली मुखिया जगदीश प्रसाद साह, मुखिया ओम प्रकाश कनीय अभियंता सोविक एवं PTA उपस्थित थे.
बैठक में योजनाओं पर चर्चा की गयी. जिला योजना पदाधिकारी को धवैली पंचायत से तीन नया रोड और झाला चौक हटिया में शौचालय निर्माण का लिस्ट मुखिया दूवारा दिया गया. धवैली पंचायत में पहली योजना कैयूम दुकानदार वाला, दूसरी योजना पोखरीया कब्रिस्तान से अमीर होते धवैली करबला, तीसरी योजना फरहाबाड़ी महराज स्थान से झुनकी मुशहरा सीमा तक चौथा झाला चौक में सार्वजनिक शौचालय की योजना, नये सिरे से दी गयी और भोरहा खनियाबाद पंचायत में नये योजनाओं की लिस्टिंग जिला योजना पदाधिकारी को लिख कर दी गयी. पदाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द योजना पारित हो जायेगी.
